Headlines

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अभिषेक बने डीएसपी तो दानीष बने पंचायती राज पदाधिकारी

बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अभिषेक बने डीएसपी तो दानीष बने पंचायती राज पदाधिकारी

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक प्रखंड  के चांद बरवा गांव निवासी अभिषेक कुमार डीएसपी और अरना गांव निवासी दानीष अली पंचायती राज पदाधिकारी बने। बिहार लोक सेवा आयोग की 70 वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में दोनों ने शानदार सफलता प्राप्त कर हैं।

 

चांद बरवा गांव निवासी अवकाश प्राप्त शिक्षक विक्रमा बैठा के पौत्र, वार्ड 3 के वार्ड सदस्य अनिल कुमार बैठा और प्रमोद कुमार बैठा के पुत्र अभिषेक कुमार ने 371 वां रैंक लाकर डीएसपी बनें।

 

अभिषेक कुमार दिल्ली में रहकर तैयारी करते हैं। वहीं पिता आसाम राइफल्स में कार्यरत हैं। फोन पर अभिषेक कुमार ने बताया कि उनकी प्रारम्भिक शिक्षा छपरा के ब्रज किशोर किंडर गार्डन से हुई है। वहीं अरना गांव में दानीष अली पिता अमजद अली ने 967 वां रैंक प्राप्त कर पंचायती राज पदाधिकारी बनें हैं।

यह भी पढ़े

रघुनाथपुर की यह तस्वीर सिर्फ एक सड़क की हालत नहीं दिखाती, बल्कि वर्षों की अनदेखी और विकास के खोखले दावों की सच्चाई भी बयां करती है

मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित योग शिविर में लोगों ने किया योग-प्राणायाम

मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा:सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई

नशा मुक्त कोशी पुलिस का महा-ऑपरेशन! भारी कैश हथियार और ड्रग्स के साथ फरवरी से अब तक 1280 तस्कर गिरफ्तार

सुनील कुमार श्रीवास्तव बने प्रयास संगठन के संरक्षक

श्रीराम वेद विद्यालय में  सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!