लच्छी कैतूका में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार
पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज, पुलिस ने कुछ ही घंटे में दबोचा आरोपी
श्रीनारद मीडिया, पंकज मिश्रा, अमनौर, सारण (बिहार):

सारण जिला के अमनौर थाना क्षेत्र के लच्छी कैतूका गांव में शनिवार संध्या एक 7 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का मामला सामने आया है। रविवार की सुबह बच्ची ने परिजनों को घटना की जानकारी दी।जिससे गाँव मे आक्रोश फैल गया। सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची तथा छापामारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
परिजनों के अनुसार बच्ची अपने दादा को बुलाने घर से पूरब दिशा की तरफ गई हुई थी। इसी दौरान गांव के ही एक 28 वर्षीय युवक बच्ची के घर से सौ गज की दूरी पर पॉल्ट्री फर्म खोला है।इसको जाते देख पकड़ लिया तथा पॉल्ट्री फार्म के कमरे में बंद कर दिया।5 रुपया देकर लड़की के पैंट खोलने लगा छेड़ छाड़ करने लगा तथा जबरदस्ती दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में आक्रोश फैल गया और लोगों ने इसकी सूचना अमनौर थाना को दी।
थानाध्यक्ष हेमंत कुमार दल-बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की। कुछ ही देर में सारण एसपी विनीत कुमार, ग्रामीण एसपी, मढ़ौरा डीएसपी और सीओ अजय कुमार भी गांव पहुंचे। अधिकारियों ने पीड़िता व परिजनों से पूछताछ कर मामले की जानकारी ली।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर व पोल्ट्री फार्म पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पेशे से पोल्ट्री फार्म संचालक बताया जा रहा है।विवाहित भी है।इसके दो बच्चे भी है।
थानाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के फर्दबयान के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।वही लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया।गिरफ्तार आरोपित कैतूका लच्छी गाँव के भोला साह के पुत्र सुजीत कुमार बताया जाता है।
यह भी पढ़े
बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में अभिषेक बने डीएसपी तो दानीष बने पंचायती राज पदाधिकारी
मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित योग शिविर में लोगों ने किया योग-प्राणायाम
मोबाइल चोरी कर भाग रहे युवक को लोगों ने पकड़ा:सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई
