Headlines

फिल्‍म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

फिल्‍म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

श्रीनारद मीडिया,  गोपालगंज (बिहार):

 

बिहार के गोपालगंज जिला के माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसड़ गाव निवासी व  फिल्‍म अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई पर  जानलेवा हमला किया गया है। इस हमले में अभिनेता पंकज त्रिपाठी के भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी को गंभीर हालत में इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि पुरानी रंजिश में पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। इस हमले के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने इस घटना की जांच और आरोपियों की धर-पकड़ के लिए टीम का गठन किया है।

 

बिजेंद्र नाथ तिवारी की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है उन्हें पटना स्थित AIIMS रेफर किया गया है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पंकज त्रिपाठी के भाई पर माधोपुर थाना क्षेत्र के बेलसंड गांव में यह हमला किया गया है। इस हमले के बाद वहां तनाव का भी माहौल है। कहा जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया है। यह टीम हमले के आरोपियों की धर-पकड़ के लिए छापेमारी भी कर रही है।

 

मीडिया रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि बिजेंद्र नाथ तिवारी पर उनके पड़ोस में रहने वाले लोगों ने ही पुरानी रंजिश में हमले की वारदात को अंजाम दिया। हमले के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। हालांकि, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। बताया जा रहा है कि फिलहाल पुलिस ने आरोपियों की पहचान भी कर ली है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस ने पंकज त्रिपाठी के परिजनों और घर के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की है।

एक मशहूर अभिनेता के भाई पर इस हमले के पीछे पुरानी रंजिश की बात कही जा रही है लेकिन अभी हमले के वजहों को लेकर पुलिसिया तफ्तीश जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद ही इस जानलेवा हमले की असली वजह सामने आ पाएगी। पंकज त्रिपाठी का पैतृक गांव गोपालगंज का बेलसंड है। पंकज त्रिपाठी में कभी-कभी अपने गांव में आते रहते हैं।

न्यूज एजेंसी IANS ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अस्पताल के अंदर चिकित्सक बिजेंद्र नाथ तिवारी का इलाज करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो गोपालगंज के मॉडल अस्पताल का है। अस्पताल में कुछ लोगों की भीड़ भी नजर आ रही है।

Leave a Reply

error: Content is protected !!