Headlines

मिट्टी सनी कोयला बनाने एवं प्रदूषण फैलाने का मामला प्रकाश में आया

 

मिट्टी सनी कोयला बनाने एवं प्रदूषण फैलाने का मामला प्रकाश में आया

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज (बिहार):

 


सिधवलिया थाने से महज़ 100 मीटर की दूरी पर अवैध रूप से बिना नाम एवं बोर्ड की एक कंपनी द्वारा मिट्टी सनी कोयला बनाने एवं प्रदूषण फैलाने का मामला प्रकाश में आया है l जिसकी शिकायत पत्र स्थानीय लोगों ने अपनी संयुक्त हस्ताक्षर से अंचल पदाधिकारी सिधवलिया को दिया है l

 

स्थानीय लोगों में नारायण राय,वकील राय, विजय कुमार, रामबालक मांझी सहित दर्जनों ने अंचल पदाधिकारी सिधवलिया को अपने दिए शिकायत पत्र में बताया है कि एक बिना नाम और बोर्ड वाली कंपनी द्वारा सिधवलिया थाने से महज़ 100 मीटर दक्षिण शुगर मिल सिधवलिया के यार्ड के प्रांगण में मिट्टी सनी कोयला बनाया जा रहा है जिससे सरकार को राजस्व की क्षति हो रही है l

 

साथ ही, कोयला निर्माण से काफी प्रदूषण फैल रहा है जिससे पर्यावरण काफी दूषित हो रहा है l इस प्रदूषण से लोगों में भयानक बीमारी फैलने का डर सता रहा है l इस कोयला निर्माण से काफी जहरीली गैस की गंध से आस पास के लोग अपने नाक को बंद कर रास्ते से आते जाते हैं l

 

वहीं, बच्चे, बूढ़े एवं छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है l जिससे आक्रोशित लोगों ने अपने संयुक्त हस्ताक्षर से एक शिकायत पत्र अंचल पदाधिकारी सिधवलिया को देकर जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग किया है l

यह भी पढ़े

सीएचसी में कार्यरत एएनएम कर्मियों ने डीएम से लगाई न्याय की गुहार

बिहार सब जूनियर बालिका हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने 16 सदस्यीय सारण टीम सासाराम रवाना 

बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली

बिहार में एनकाउंटर, पुलिस ने 45 लाख लूट मामले में दो अपराधियों को मारी गोली

सहरसा में कोशी बांध पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अंचल कार्यालय के डाटा इंट्री ऑपरेटर 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

जम्मू-कश्मीर में बारूदी सुरंग फटने से एक जेसीओ समेत सेना के चार जवान घायल

MBBS परीक्षा में अदिति कुमारी ने किया टॉप, दारौंदा के बगौरा पंचायत का बढ़ाया मान

Leave a Reply

error: Content is protected !!