Headlines

11 माह से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का सीएचसी पर धरना, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

11 माह से लंबित मानदेय भुगतान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं का सीएचसी पर धरना, कार्य बहिष्कार की चेतावनी

श्रीनारद मीडिया, दारौंदा, सीवान (बिहार)।

सीवान जिले के दारौंदा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को आशा कार्यकर्ताओं ने 11 माह से लंबित मानदेय भुगतान की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शीघ्र मानदेय भुगतान की मांग की।
धरने को संबोधित करते हुए आशा प्रखंड अध्यक्ष सुनीला देवी ने कहा कि पिछले 11 महीनों से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण आशा कार्यकर्ताओं को गंभीर आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, टीकाकरण, परिवार नियोजन तथा विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद समय पर मानदेय नहीं मिलना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
आशा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही लंबित मानदेय का भुगतान नहीं किया गया तो वे स्वास्थ्य विभाग के किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं लेंगी और आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सौंपकर शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
धरना-प्रदर्शन में आशा प्रखंड अध्यक्ष सुनीला देवी के अलावा गुड़िया देवी, सरोज देवी, पूनम देवी, कुसुम देवी, ममता देवी, रीना देवी, उषा देवी, माला देवी, सीमा सिंह, समीना खातून, मीरा देवी, रूबी देवी, बबीता देवी, रीता देवी, श्रीमती देवी, अनीता देवी सहित बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। सभी ने एक स्वर में सरकार से लंबित मानदेय का तत्काल भुगतान सुनिश्चित करने की मांग की।

Leave a Reply

error: Content is protected !!