आत्मा सिवान द्वारा प्राकृतिक खेती से खेत बचाव का दिया गया प्रशिक्षण
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सीवान ):

विज्ञान केंद्र में सोमवार को आत्मा सिवान के द्वारा प्राकृतिक खेती सह खेत बचाव अभियान के तहत एक दिवसीय किसान प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रमोद सिग्रीवाल उपस्थित रहे ।
इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी आलोक कुमार , उप निदेशक आत्मा सिवान के के चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे । केवीके के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र प्रसाद ने जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रेरित किया।
जिला कृषि पदाधिकारी अलोक कुमार ने कहा की बिहार के अन्य जिलों की अपेक्षा अपने यहां कीटनाशक दवा का उपयोग कम होता है, लेकिन अब केंद्र की सरकार ने खेत बचाव अभियान चलाकर किसानों को जैविक खेती करने के लिए प्रेरित कर रही है।
इस अवसर पर आत्मा के उप निदेशक ने कहा कि प्राकृतिक खेती को बढ़वा दें । रोग मुक्त जीवन हो जाएगा । इस अवसर पर कृषि वैज्ञानिक डॉ कन्हैया लाल रैगर , कृषि अभियंता कृष्ण बहादुर क्षेत्री सहित जिले के विभिन्न प्रखंडों से किसान उपस्थित थे ।
यह भी पढ़ें
पुलिस अंचल निरीक्षक ने किया घंटों थाने का निरीक्षण
पुलिस अंचल निरीक्षक ने किया घंटों थाने का निरीक्षण
सिधवलिया की खबरें :झोले में रखी 3.200 लीटर देशी शराब बरामद
शिक्षकों के विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले एनडीए प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर
मशरक की खबरें – अलग -अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल
खेसारी लाल यादव भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे,मां से बोले न्याय के लिए साथ खड़ा हूं
नवगछिया में हर्ष फायरिंग का VIDEO VIRAL:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश
पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश
सुप्रीम कोर्ट में भरत भूषण तिवारी की कथित गैर-न्यायिक हत्या की स्वतंत्र जांच के लिए याचिका
