तीन दिवसीय शंकर एवं पंचमुखी हनुमान प्राण प्रतिष्ठा को ले निकला कलश यात्रा
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सीवान ):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट प्रखंड के बड़कागांव नाथ बाबा स्थान पर आयोजित तीन दिवसीय शंकर एवं पंचमुखी हनुमान के प्राण प्रतिष्ठा को ले सोमवार को कलश यात्रा निकाला गया ।
कलश यात्रा में बड़े पैमाने पर श्रद्धालुओं ने भाग लिया । कलश यात्रा का नेतृत्व दैनिक जागरण पंचायत क्लब अध्यक्ष विकास सिंह वीरप्पन के अध्यक्षता में आयोजित की गई । कलश यात्रा यज्ञ मंडप से शुरू होकर पूरे बड़कागांव पंचायत का परिक्रमा कर बड़कागांव दक्षिण टोला छठ घाट के समीप धमई नदी से वैदिक मंत्रोचारण के बीच कलश में जल भरा गया।
विकास सिंह बिरप्पन ने बताया कि कलश यात्रा में शामिल सभी 5001 श्रद्धालुओं का स्वागत जगह जगह पुष्प वर्षा कर लोगो ने किया । इस अवसर पर स्थानीय लोगो ने शरबत एवं ,शीतल पेय जल की व्यवस्था की थी ।
कलश यात्रा में बैंड बाजा , हाथी घोड़ा , कीर्तन मंडली आदि भी शामिल थे । जय शिव , जय हनुमान के घोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ था । उन्होंने बताया कि 23 जून को विद्वान आचार्य द्वारा पुष्पाधिकास एवं 24 जून को प्राण प्रतिष्ठा कराया जाएगा । इस अवसर पर प्रवचन एवं भोजपुरी कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा ।
पूजा वेदी पर विकास सिंह वीरप्पन , हीरा लाल यादव , प्रकाश सिंह , आनंद मोहन सिंह , विनय कुमार , छोटे लाल महतो आदि यजमान स्वरूप विराजमान थे ।आचार्य के रूप में अयोध्या से पधारे त्रिभुवन दास जी उपस्थित थे । कलश यात्रा में भीड़ को देख पुलिस व्यवस्था भी की गई थी ।
यह भी पढ़ें
पुलिस अंचल निरीक्षक ने किया घंटों थाने का निरीक्षण
पुलिस अंचल निरीक्षक ने किया घंटों थाने का निरीक्षण
सिधवलिया की खबरें :झोले में रखी 3.200 लीटर देशी शराब बरामद
शिक्षकों के विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले एनडीए प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर
मशरक की खबरें – अलग -अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल
खेसारी लाल यादव भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे,मां से बोले न्याय के लिए साथ खड़ा हूं
नवगछिया में हर्ष फायरिंग का VIDEO VIRAL:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश
पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश
सुप्रीम कोर्ट में भरत भूषण तिवारी की कथित गैर-न्यायिक हत्या की स्वतंत्र जांच के लिए याचिका
