Headlines

डॉ. संजय सिंह बने प्रयास वेलफेयर ट्रस्ट  के संरक्षक

डॉ. संजय सिंह बने प्रयास वेलफेयर ट्रस्ट  के संरक्षक

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सिवान, प्रयास वेलफेयर ट्रस्ट, सिवान ब्लड डोनर क्लब एवं दधिची देहदान समिति, सिवान इकाई की टीम ने सिवान के प्रतिष्ठित चिकित्सक डॉ. संजय सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान सामाजिक सेवा, रक्तदान, अंगदान, देहदान जागरूकता एवं जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में संगठन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी साझा की गई। डॉ. संजय सिंह ने समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. संजय सिंह प्रारंभ से ही सिवान ब्लड डोनर क्लब के साथ जुड़े रहे हैं तथा समय-समय पर रक्तदान एवं सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाते रहे हैं। उनके सामाजिक योगदान एवं संगठन के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सर्वसम्मति से संगठन का संरक्षक मनोनीत किया गया।

संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. संजय सिंह के मार्गदर्शन एवं अनुभव से रक्तदान, अंगदान एवं जनसेवा के क्षेत्र में संगठन को नई दिशा और मजबूती मिलेगी।

इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष नीलेश वर्मा ‘नील’, वरिष्ठ सलाहकार कुमार प्रशांत एवं सह सचिव प्रदीप कुमार उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

सिधवलिया की खबरें :झोले में रखी 3.200 लीटर देशी शराब बरामद

शिक्षकों के विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षा मंत्री से मिले एनडीए प्रत्याशी ई.आनंद पुष्कर

मशरक की खबरें –  अलग -अलग घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल

 खेसारी लाल यादव  भरत तिवारी के परिवार से मिलने पहुंचे,मां से बोले न्याय के लिए साथ खड़ा हूं

नवगछिया में हर्ष फायरिंग का VIDEO VIRAL:पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार 

मुहर्रम को लेकर दारौंदा प्रखंड मुख्यालय में शांति समिति की बैठक, सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील

पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश

पत्रकार प्रताड़ना पर एसपी हुए सख्त, कार्रवाई के आदेश

सुप्रीम कोर्ट में भरत भूषण तिवारी की कथित गैर-न्यायिक हत्या की स्वतंत्र जांच के लिए याचिका

Leave a Reply

error: Content is protected !!