Headlines

कन्हौली पंचायत सरकार भवन में हुआ पंचायत दिवस का आयोजन 

कन्हौली पंचायत सरकार भवन में हुआ पंचायत दिवस का आयोजन
श्रीनारद मीडिया, सुभाष कुमार शर्मा, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र के कन्हौली पंचायत अंतर्गत पंचायत सरकार भवन कन्हौली के सभागार में रविवार को दिन के 10:00 बजे पंचायत दिवस के अवसर पर स्थानीय मुखिया रंजू कुमारी सिंह की अध्यक्षता में एक ग्राम सभा की बैठक आयोजित हुई l इस कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत जन गण मन अधिनायक जय है, से शुरू किया गया और समाप्ति के बाद दीप प्रज्वलन का कार्य जनप्रतिनिधि और पंचायत के सरकारी कर्मी ने विधिवत रूप से शुरू किया l
इस दौरान मुखिया रंजू कुमारी सिंह और प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह ने बारी बारी से अपने संबोधन में ग्राम सभा के सभी सदस्यों की भागीदारी, ग्राम पंचायत की योजनाओं एवं आगामी विकास कार्यों पर चर्चा कियाl स्थानीय सतत विकास लक्षय की चयनिति पर विचार विमर्श कियाl उत्कृष्ट पंचायत विकास कार्यों का वीडियो प्रदर्शन लैपटॉप के माध्यम से कियाl उसके बाद प्रधानमंत्री के रेडियो कार्यक्रम मां की बात का सीधा प्रसारण लैपटॉप के माध्यम से सुना l वहीं मुखिया श्री सिंह ने सतत विकास लक्ष्य के एक बिंदु महिला हितेषी कार्यक्रम पर भी विशेष जोर डाला और कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैl
वह हरेक क्षेत्र में आगे जाकर अपना नाम रोशन कर रही हैं l सरकार भी आज की शुरुआत महिला हितेषी कार्यक्रम से ही शुरू की है l यह कार्यक्रम सरकार के अनुसार प्रत्येक महीना के आखिरी रविवार को आयोजित करना है l कार्यक्रम समाप्ति के अंत में बिहार गीत सुनकर सभी लोगों ने उसे रास्ते पर चलने का निर्णय लिया l कार्यक्रम की समाप्ति के दौरान धन्यवाद ज्ञापन कार्यपालक सहायक सुभाष कुमार शर्मा ने कियाl मौके पर।
  कार्यपालक सहायक सुभाष कुमार शर्मा, मुखिया प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह, आवास सहायक  विपिन कुमार सिंह, उत्म कुमार,किसान सलाहकार प्रभुनाथ प्रसाद,प्रमोद प्रसाद, सरपंच सविता देवी, सुदामा सिंह, उपमुखिया देवपति देवी, प्रतिनिधि रामानंद महतो, शमशुद्दीन मियां,वार्ड सदस्य मनबोध कुमार राम, सुरेश बैठा, जीविका दीदी रूपा देवी, कुसुम देवी, दीनानाथ, सोनू कुमार, पर भारती देवी, सुकांति देवी, लकी देवी, दौलत देवी सहित ग्रामीण आदि मौजूद थे l

यह भी पढ़ें

रोटरी क्लब ऑफ़ पटना सिटी की साप्ताहिक बैठक आयोजित

शिक्षा एवं शिक्षकों का विकास प्राथमिकता .. शिक्षा मंत्री

एन एच 227 ए राम जानकी पथ पर मिनी ट्रक ने बाइक सवार को रौदा, 1 की मौत, 3 घायल

सीवान : गुमटी में बैठे वृद्ध को अनियंत्रित बालू लदे ट्रैक्टर ने कुचला, मौके पर हुई मौत

पानापुर थानान्तर्गत दहेज हत्या कांड में 02 अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार

सुपौल : दो तस्कर गिरफ्तार, 11 ग्राम स्मैक व बाइक बरामद

वैशाली में मोबाइल छिनतई का विरोध करना पड़ा भारी, बदमाशों ने मजदूर के जांघ में मारी गोली; PMCH रेफर

Leave a Reply

error: Content is protected !!