रघुनाथपुर : हरनाथपुर चकरी नहर सड़क पर ई रिक्शा गड्ढे में गिरा,आधा दर्जन सवार हुए घायल
श्रीनारद मीडिया, प्रसेनजीत चौरसिया, सीवान (बिहार)

चिकनी चौड़ी सड़के देखकर हवा में उड़ने का हरेक का मन करता है इसी लालच में आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती है।
सोमवार के दिन चकरी हरनाथपुर नहर मार्ग पर चकरी के समीप एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में जा गिरी जिससे रिक्शा पर सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गए।दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को ई-रिक्शा से बाहर निकाला। इसके बाद दूसरी गाड़ी की व्यवस्था कर सभी घायलों को उपचार के लिए आंदर भेजा गया। समाचार प्रेषण तक घायलों की पहचान और उनकी स्थिति की आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी।
स्थानीय लोगों ने बताया कि इस सड़क पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
यह भी पढ़ें
29 जून 📜 कैप्टन सौरभ कालिया की जयंती पर विशेष
29 जून 🌹 परमाणु वैज्ञानिक ‘पी के अयंगर’ की जयंती पर विशेष
गया में कोटक महिंद्रा बैंक में 3.80 करोड़ का बैंकिंग फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 पर FIR
सहयोग पोर्टल पर शिकायत : 400 सौ साल पुराने कुएं के जीर्णोद्धार के लिए बलवंत सिंह ने की शिकायत
