Headlines

दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्‍त गिरफ्तार

दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्‍त गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान  जिला के दरौली थानान्तर्गत पुलिस टीम पर हमला करने एवं विधि-व्यवस्था बाधित करने के मामले में 09 अभियुक्त गिरफ्तार तथा नए थानाध्यक्ष का पदस्थापन दिनांक 28.06.2026 को दरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर एक व्यक्ति को रौंदते हुए निकल गया, जिससे उक्त व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। सूचना प्राप्त होते ही दरौली थाना पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई प्रारंभ की गई।

 

इसी दौरान कुछ उग्र ग्रामीणों द्वारा पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया तथा सड़क जाम किया गया। इस हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिन्हें तत्काल उपचार हेतु सदर अस्पताल, सिवान भेजा गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सिवान, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2, मैरवा एवं अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से वार्ता कर उन्हें शांत कराया गया तथा सड़क जाम समाप्त कर यातायात को सुचारु रूप से संचालित कराया गया।

 

साथ ही पुलिस टीम पर हमला करने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनकी शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस संबंध में दरौली थाना द्वारा कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया। कांड के तकनीकी अनुसंधान एवं प्राप्त आसूचना के आधार पर घटना में संलिप्त 09 अभियुक्तों की पहचान की गई। तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। उक्त घटना में बरती गई लापरवाही को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, सिवान द्वारा दरौली थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष पु.अ.नि विवेक कुमार को निलंबित कर दिया गया है।

 

साथ ही दरौली थाना के नए थानाध्यक्ष के रूप में पु.नि. अभिनव कुमार दूबे को पदस्थापित किया गया है, ताकि विधि-व्यवस्था संधारण प्रभावी रूप से संचालित की जा सके। > गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :- 1. पवन साहनी, पिता-विनोद साहनी, साकिन-नारायणपुर, थाना-दरौली, जिला-सिवान। 2. दुगेश साहनी, पिता-विरेन्द्र साहनी, साकिन-नारायणपुर, थाना-दरौली, जिला-सिवान।

 

3. अंकेश साहनी, पिता-अनरूद्ध साहनी, साकिन-नारायणपुर, थाना-दरौली, जिला-सिवान। 4. मुकेश कुमार साहनी, पिता-स्व० गोपाल साहनी, साकिन-नारायणपुर, थाना-दरौली, जिला-सिवान। 5. धर्मेन्द्र साहनी, पिता-मेशी साहनी, साकिन-नारायणपुर, थाना-दरौली, जिला-सिवान। 6. अमित कुमार चौधरी, पिता-हरेन्द्र चौधरी, साकिन-नारायणपुर, थाना-दरौली, जिला-सिवान। 7. संदीप चौहान, पिता-दशरथ चौहान, साकिन-नारायणपुर, थाना-दरौली, जिला-सिवान। 8. रवि साहनी, पिता-जितेन्द्र साहनी, साकिन-नारायणपुर, थाना-दरौली, जिला-सिवान। 9. महिला।

 

यह भी पढ़ें

सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा  मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन

बड़हरिया थानान्तर्गत मंदिर चोरी कांड का सफल उद्भेदन, चोरी की गई मूर्ति, नाग एवं घंटा बरामद, 01 अभियुक्त गिरफ्तार

गरखा प्रखंड के फुरसतपुर गांव में प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे का अखण्ड अष्टजाम शुरू

29 जून 📜  कैप्टन सौरभ कालिया की जयंती  पर विशेष

29 जून  🌹 परमाणु वैज्ञानिक ‘पी के अयंगर’  की  जयंती पर विशेष 

गया में कोटक महिंद्रा बैंक में 3.80 करोड़ का बैंकिंग फ्रॉड, दो बैंक मैनेजर समेत 28 पर FIR

सहयोग पोर्टल पर शिकायत : 400 सौ साल पुराने कुएं के जीर्णोद्धार के लिए बलवंत सिंह ने की शिकायत

Leave a Reply

error: Content is protected !!