मोतिहारी में कुर्की अभियान, 2 आरोपियों ने किया सरेंडर: हत्या के प्रयास में भागे थे, घरों पर पुलिस की कार्रवाई
श्रीनारद मीडिया,स्टेट डेस्क:

मोतिहारी पुलिस ने अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे महाकुर्की अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर शिकारगंज थाना क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे आरोपियों के घरों पर कुर्की की गई।यह कार्रवाई इंस्पेक्टर सचिदानंद पांडे के नेतृत्व में शिकारगंज थानाध्यक्ष गोपाल कुमार और पुलिस टीम द्वारा की गई। न्यायालय के आदेश पर कांड संख्या 49/26 के तहत लंबे समय से फरार चल रहे छह आरोपियों के घरों पर कुर्की की प्रक्रिया पूरी की गई।
दरवाजे, खिड़कियां और अवैध निर्माण ध्वस्त
पुलिस बल और बुलडोजर के साथ गांव में पहुंची। इस दौरान आरोपियों के घरों के दरवाजे, खिड़कियां और अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। जिन आरोपियों के घरों पर कुर्की की कार्रवाई हुई, उनमें मोख्तार साहनी, दरोगा साहनी, मधुरेंद्र साहनी, मनीष साहनी, अवनीश साहनी और रजनीश साहनी शामिल हैं।
फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा
इसी अभियान के तहत, कांड संख्या 48/26 के दो आरोपी सुमन साहनी और रामचंद्र साहनी ने कुर्की की आशंका के चलते पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने मौके पर ही खुद को कानून के हवाले किया। पुलिस प्रशासन ने बताया कि फरार अपराधियों के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस अधीक्षक ने चेतावनी दी है कि कानून से बचने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जिले में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
यह भी पढ़ें
दरभंगा में राहगीर से बाइक और गहना लूटकांड का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार
भारतीय सेना के जवान 30 साल तक माउन्ट एवरेस्ट पर बर्फ मे दबी रही शहीद की बॉडी
9.18 लाख की 612 बोतल विदेशी शराब जब्त:सुपौल में बोलेरो सहित तहखाने के साथ 2 गिरफ्तार
