दरभंगा पुलिस का एक्शन, 24 घंटे में 12 गिरफ्तार किए गए
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

दरभंगा जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर दरभंगा पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 12 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से नौ आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। यह जानकारी पुलिस की ओर से शनिवार को जारी दैनिक उपलब्धि रिपोर्ट में दी गई।
रिपोर्ट के अनुसार, फरार आरोपितों के खिलाफ अभियान चलाते हुए 14 जमानतीय और सात गैर-जमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया। इसके अलावा चरित्र सत्यापन के 27 और पासपोर्ट सत्यापन के 26 मामलों का भी निष्पादन किया गया। यातायात नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया।
इस दौरान नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों से 1 लाख 9 हजार 500 रुपये जुर्माने की वसूली की गई। हालांकि, इस अवधि में अवैध शराब, हथियार या अन्य प्रतिबंधित सामग्री की कोई बरामदगी नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में अपराधियों की गिरफ्तारी, लंबित वारंटों के निष्पादन और वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। साथ ही विधि-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए सभी थाना क्षेत्रों को लगातार सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।
यह भी पढ़ें
मशरक में पेंशन लेकर लौट रहे सेवानिवृत्त सैनिक से ₹21,800 की झपटमारी
सेवानिवृत्ति पर भावुक विदाई, प्रधानाचार्य अशोक सिंह के योगदान को किया गया याद
डीएम के यहां दर्ज शिकायतों की जांच को सिविल सर्जन ने किया सीएचसी का निरीक्षण,लगाई फटकार
दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्त गिरफ्तार
गरखा प्रखंड के फुरसतपुर गांव में प्राण प्रतिष्ठा एवं 24 घंटे का अखण्ड अष्टजाम शुरू
सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन
दरौली पुलिस टीम पर हमला करने के मामले में नौ अभियुक्त गिरफ्तार
सीवान पुलिस ने कचहरी दुर्गा मंदिर में हुए चोरी की घटना का चार घंटे में किया उदभेदन
