Headlines

पल्स पोलियो अभियान के तहत 18 हजार बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

पल्स पोलियो अभियान के तहत 18 हजार बच्चों को पिलाई गई दो बूंद जिंदगी की

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

सारण जिला के मशरक प्रखंड में चल रहे राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत अब तक लगभग 18 हजार बच्चों को पोलियो की दो बूंद जीवनरक्षक दवा पिलाई जा चुकी है। अभियान का उद्देश्य पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो से सुरक्षित करना तथा देश को पूरी तरह पोलियो मुक्त बनाए रखना है।

 

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने बताया कि प्रखंड के सभी निर्धारित बूथों के अलावा घर-घर जाकर भी स्वास्थ्य विभाग की टीम बच्चों को पोलियो की दवा पिला रही है। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान एक भी पात्र बच्चा दवा पीने से वंचित नहीं रहे, इसके लिए स्वास्थ्य कर्मियों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं अन्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

 

अभियान की प्रगति और सफलता की समीक्षा को लेकर प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप की अध्यक्षता में एक बैठक भी आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न सेक्टरों की प्रगति की समीक्षा करते हुए छूटे हुए बच्चों की पहचान कर उन्हें दवा पिलाने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही सभी टीमों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर अभियान की निगरानी करने का निर्देश दिया गया।

 

बीसीएम लव कुश कुमार ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जा रही है। उन्होंने कहा कि यह दवा पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है तथा बच्चों को पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

स्वास्थ्य विभाग ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि यदि किसी कारणवश उनका बच्चा अब तक पोलियो की दवा नहीं पी सका है, तो अभियान समाप्त होने से पहले निकटतम स्वास्थ्य टीम या बूथ पर ले जाकर उसे अवश्य दो बूंद पोलियो की दवा पिलवाएं। विभाग का लक्ष्य है कि प्रखंड का कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक दवा से वंचित न रहे।

यह भी पढ़ें

सीएचसी में इलाज में लापरवाही, दुर्व्यवहार व छिनतई का आरोप; पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

पथ निर्माण मंत्री ने किया निर्माणाधीन एनएच-227ए राम-जानकी पथ का निरीक्षण

बगौरा के अगस्त दूबे का नवोदय विद्यालय में हुआ नामांकन

मोतिहारी में कुर्की अभियान, 2 आरोपियों ने किया सरेंडर: हत्या के प्रयास में भागे थे, घरों पर पुलिस की कार्रवाई

आरा महाराजा कॉलेज के पास लूट, सात आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद, एक फरार, तलाश जारी

Leave a Reply

error: Content is protected !!