Headlines

सीएचसी में इलाज में लापरवाही, दुर्व्यवहार व छिनतई का आरोप; पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

सीएचसी में इलाज में लापरवाही, दुर्व्यवहार व छिनतई का आरोप; पीड़िता ने दर्ज कराई प्राथमिकी

श्रीनारद मीडिया, विक्‍की बाबा, मशरक, सारण (बिहार):

 

सारण जिला के मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज में लापरवाही, अभद्र व्यवहार, मारपीट, छिनतई और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाते हुए महिला ने मशरक थाने मे प्राथमिकी दर्ज कराई। दर्ज प्राथमिकी कांड संख्या 470/26 ये दुमदुमा गांव निवासी पीड़िता खैरा बीबी पति लुकमान मियां ने अपने आवेदन में कहा है कि 18 जून 2026 को सड़क दुर्घटना में घायल दो युवकों को इलाज के लिए सीएचसी मशरक लाया गया था।

 

उस समय ड्यूटी पर कोई एमबीबीएस चिकित्सक मौजूद नहीं था, जिससे एक घायल की मौत हो गई, जबकि दूसरे घायल को बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया लेकिन एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई। वहीं महिला ने आरोप लगाया कि इलाज में लापरवाही का विरोध करने पर सीएचसी प्रभारी डॉ अनंत नारायण कश्यप,स्वास्थ्य प्रबंधक अमित कुमार और बीएचएम प्रियांशु प्रकाश ने अभद्र भाषा का प्रयोग किया।

 

और बातचीत के बहाने अस्पताल के अंदर बुलाकर उसके साथ मारपीट की गई, गले से सोने की चेन और नकदी छीन ली गई तथा अशोभनीय टिप्पणी करते हुए जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। वहीं महिला ने बताया कि पत्रकार प्रकाश सिंह, जदयू नेता मुकेश कुमार सिंह और बंगरा उप मुखिया शिव कुमार यादव के दबाव देने पर उसकी जान बची।

 

पीड़िता ने आवेदन में पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध सरकारी पद के दुरुपयोग, महिला के साथ अभद्रता, मारपीट, छिनतई और धमकी देने सहित अन्य संगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें

पथ निर्माण मंत्री ने किया निर्माणाधीन एनएच-227ए राम-जानकी पथ का निरीक्षण

बगौरा के अगस्त दूबे का नवोदय विद्यालय में हुआ नामांकन

मोतिहारी में कुर्की अभियान, 2 आरोपियों ने किया सरेंडर: हत्या के प्रयास में भागे थे, घरों पर पुलिस की कार्रवाई

आरा महाराजा कॉलेज के पास लूट, सात आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल बरामद, एक फरार, तलाश जारी

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!