Headlines

बिहार में पुलिस पर हमला करने वाला गिरफ्तार, 5 सालों से चल रहा था फरार

बिहार में पुलिस पर हमला करने वाला गिरफ्तार, 5 सालों से चल रहा था फरार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के गया जिला से हैरतंगेज खबर सामने आई है. यहां मगध मेडिकल थाना की पुलिसको एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. पुलिस की विशेष टीम ने पिछले कई सालों से लगातार फरार चल रहे एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है. पकड़े गए आरोपी पर पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने के गंभीर आरोप दर्ज है.

पूछताछ शुरू:गिरफ्तारी की इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस की टीम आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ कर रही है. पुलिस विभाग के आला अधिकारी पकड़े गए व्यक्ति से सघन पूछताछ करते हुए मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटे हैं. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला मगध मेडिकल थाना क्षेत्र से जुड़ा है.

पुरानी घटना:मिली जानकारी के मुताबिकपूरे विवाद और पुलिस पर हमले की घटना की शुरुआत साल 2021 में हुई थी. दरअसल मगध मेडिकल थाना में पहले से दर्ज एक मामले में एक नामजद अभियुक्त के घर पर छापेमारी की जा रही थी. छापेमारी में मगध मेडिकल थाना एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल थे. पुलिस की टीम इस कार्रवाई के लिए अभियुक्त के पैतृक निवास ग्राम कोशडीहरा भी पहुंची थी.

अचानक हमला:बताया जा रहा है कि उसी छापेमारी के क्रम में वहां मौजूद लोगों द्वारा अचानक पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला कर दिया गया. यह हमला अभियुक्त के घर के अंदर से ही पुलिस बल को निशाना बनाकर किया गया था. हालांकि पुलिस टीम ने सूझबूझ के साथ किसी तरह से वहां पैदा हुए हिंसक हालातों को सफलता पूर्वक निपटा लिया.

नया केस: पुलिस टीम पर हुए इस अचानक हमले को लेकर विभाग द्वारा मगध मेडिकल थाना में एक नया मामला दर्ज किया गया था. इस हमले के बाद पुलिस की तरफ से कानून व्यवस्था भंग करने के आरोप में मगध मेडिकल थाना कांड संख्या 81/21 दर्ज की गई थी. इस नए मामले के दर्ज होने के बाद से ही आरोपित लगातार अपनी गिरफ्तारी से बच रहा था.

लगातार प्रयास: स्थानीय पुलिस की टीम इस मामले में फरार चल रहे सभी आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास और क्षेत्र में छापेमारी कर रही थी. किंतु काफी कोशिशों के बावजूद भी पुलिस को इस आरोपी को पकड़ने में सफलता नहीं मिल पा रही थी. इसी बीच पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि आरोपी अपने क्षेत्र में ही कहीं छिपा हुआ है.

गुप्त सूचना:इस गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने बिना वक्त गंवाए मगध मेडिकल थाना क्षेत्र में विशेष छापेमारी अभियान चलाया. इस त्वरित कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी अजय सिंह को घेरकर गिरफ्तार कर लिया. यह आरोपी मगध मेडिकल थाना के अंतर्गत आने वाले ग्राम कोशडीहरा का ही रहने वाला है.

एसएसपी का बयान: फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया को पूरा करने में जुटी हुई है. इस संबंध में गया के एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस पर हमले के मामले में एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई है. करीब 5 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यह गिरफ्तारी संभव हो पाई है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है.

“पुलिस पर हमले के मामले में एक आरोपित की गिरफ्तारी हुई है. करीब 5 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद यह गिरफ्तारी संभव हो पाई है और पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है” सुशील कुमार, एसएसपी, गया

यह भी पढ़ें

 सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ

 सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ

बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, महिला को छत से धक्का देकर किया घायल, छपरा रेफर

बाबा ए कौम अब्दुल कयूम अंसारी एवं शहीद वीर अब्दुल हमीद  की जयंती मनाई गयी

 सिधवलिया की खबरें : नाले का गंदा पानी जमा हो जाने से राहगीरों को हो रही परेशानी 

Leave a Reply

error: Content is protected !!