Headlines

IG विकास वैभव का एक्शन, केस दर्ज नहीं करने पर महिला थानाध्यक्ष सस्पेंड

IG विकास वैभव का एक्शन, केस दर्ज नहीं करने पर महिला थानाध्यक्ष सस्पेंड

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के गया जी जिले में मगध आईजी विकास वैभव ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महिला थाना की थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है. आरोप है कि उन्होंने एक महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की और वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की भी अवहेलना की. क्या है आवेदिका आरोप?: आवेदिका ने आरोप लगाया कि उनके ससुराल वालों द्वारा मारपीट कर घर से निकाल दिया गया.

उन्होंने महिला थाने में कई बार आवेदन दिया, लेकिन थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी ने प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया. आवेदिका का कहना है कि थानाध्यक्ष ससुराल पक्ष से प्रभावित है.वरिष्ठ अधिकारियों की अवहेलना: शिकायत सिटी एसपी तक पहुंचने पर उन्होंने भी प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए, लेकिन महिला थानाध्यक्ष ने उन निर्देशों पर भी कोई कार्रवाई नहीं की. बाद में मामला मगध आईजी विकास वैभव के संज्ञान में आया.आईजी का सख्त रुख: मगध आईजी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया था, लेकिन फिर भी शिथिलता बरती गई.

 

इसके बाद आईजी विकास वैभव ने खुशबू कुमारी को सस्पेंड कर पुलिस केंद्र भेज दिया.महिला सुरक्षा पर सवाल: यह घटना महिला सुरक्षा और थानों में शिकायतकर्ताओं के साथ व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर रही है. आमजन की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई न करने की प्रवृत्ति पर आईजी की यह कार्रवाई सख्त संदेश देने वाली मानी जा रही है.क्या कहते हैं आईजी विकास वैभव?: मगध आईजी विकास वैभव ने बताया कि आईजी कार्यालय में दिए गए आवेदन में स्पष्ट रूप से थानाध्यक्ष द्वारा बार-बार प्राथमिकी दर्ज न करने और वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना का जिक्र किया गया था.

 

इस आधार पर तुरंत सस्पेंशन की कार्रवाई की गई. इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन बनाए रखने और आम नागरिकों की शिकायतों को गंभीरता से लेने की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है.”महिला थाना की थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी के द्वारा आवेदिका की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही थी. सिटी एसपी द्वारा भी इस संबंध में निर्देशित किया गया था लेकिनकार्रवाई नहीं की गई. इस तरह की शिथिलता को देखते हुए महिला थानाध्यक्ष खुशबू कुमारी के खिलाफ कार्रवाई की गई है और उन्हें तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है.

“विकास वैभव

आईजी मगध क्षेत्र

यह भी पढ़ें

भैंस चोरी में कुख्यात चंदन नट गिरफ्तार, खंगाली जा रही संपत्ति

हरसिद्धि में हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार:न्यायालय में हुई पेशी

मुजफ्फरपुर में कार में हथियार लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार

 सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ

 सीएम सम्राट चौधरी ने बिहार सतर्कता जागरूकता सप्ताह का किया शुभारंभ

बंदरों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत, महिला को छत से धक्का देकर किया घायल, छपरा रेफर

बाबा ए कौम अब्दुल कयूम अंसारी एवं शहीद वीर अब्दुल हमीद  की जयंती मनाई गयी

 सिधवलिया की खबरें : नाले का गंदा पानी जमा हो जाने से राहगीरों को हो रही परेशानी

Leave a Reply

error: Content is protected !!