Headlines

रघुनाथपुर : विवादित डॉक्टर इरशाद आलम सहित दो डॉक्टरों का हुआ तबादला

रघुनाथपुर : विवादित डॉक्टर इरशाद आलम सहित दो डॉक्टरों का हुआ तबादला

बचे तीन डॉक्टरों के भरोसे है डेढ़ ब्लॉक के मरीज,इन्हीं तीन डॉक्टरों को सेवा देना है 24 घंटे सातो दिन

महिला सांसद के क्षेत्र के प्रमुख अस्पताल में नहीं है महिला डॉक्टर, अल्ट्रासाउंड भी नहीं

रघुनाथपुर के अस्पताल में नहीं है कोई ड्रेसर और कंपाउंडर,प्राइवेट लोगों के सहारे चलता है जांच घर और एक्सरे सेंटर

श्रीनारद मीडिया,प्रसेनजीत चौरसिया,सीवान (बिहार)

 

रघुनाथपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के विवादित डॉक्टर इरशाद आलम का विभागीय तबादला होने से रघुनाथपुर की जनता के साथ साथ डॉक्टर इरशाद भी खुश है। मालूम हो कि डॉक्टर इरशाद का आए दिन मरीजों के साथ विवाद की घटना सामने आते रही है वहीं इनका क्लिनिक जिले के महाराजगंज में अच्छा चलता है और इनका तबादला महाराजगंज ही हुआ है अब इसको इकतेफाक कहे या सेटिंग?

एक अन्य डॉक्टर अंजनी कुमार का भी तबादला हुआ है।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर संजीव सिंह सहित तीन डॉक्टरों के भरोसे है करीब डेढ़ ब्लॉक (आन्दर) के मरीज.इन्हीं तीन डॉक्टरों को 24 घंटा × 7 दिन मरीजों को सेवा देना है,किन्हीं डॉक्टर की तबियत खराब हो गई या इमरजेंसी छूट्टी पर चले गए तो रघुनाथपुर के मरीजों का इलाज डॉक्टरों से नहीं बिल्डिंग और फर्नीचरों से होगा।

देश को मजबूत करने,पाकिस्तान को लाल आंख दिखाने,देश से भ्रष्टाचार मिटाने,राजनीत से परिवारवाद मिटाने, अयोध्या में राम मंदिर बनवाने जैसे मुद्दे पर रघुनाथपुर की जनता ने दो दो बार महिला (कविता सिंह और विजयलक्ष्मी देवी ) को सांसद बनाया लेकिन इस अस्पताल में एक भी महिला डॉक्टर नहीं है (सरकारी अस्पतालों में अक्सर गरीब गुरबे ही आते है इलाज के लिए) अब गरीब महिला मरीजों को लाज शर्म त्यागते हुए अपनी परेशानी और बीमारी पुरुष मरीज को बतानी और दिखानी पड़ती है।

अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं होने से गरीब मरीजों को मोटी रकम खर्च करने पर प्राइवेट/फर्जी अल्ट्रासाउंड सेंटरों में बैठे टेक्निशीयन से रिपोर्ट लेना पड़ता है।

प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग का मंत्री सीवान के लाल मंगल पाण्डेय थे,मंत्री रहते मंगल पाण्डेय के आगे पीछे दुम हिलाने वाले दर्जनों लगे रहते थे लेकिन सच्चाई यह है कि रेफरल अस्पताल का डिमोशन करके सामुदायिक अस्पताल बना दिया गया । इस अस्पताल में एक ड्रेसर नहीं है,एक भी कंपाउंडर नहीं है,प्राइवेट एजेंसियों के सहारे लैब और एक्सरे सेंटर चलाए जा रहे है।
यही है डबल इंजन और मोदी जी का स्वास्थ्य के क्षेत्र में विकास।

यह भी पढ़ें

गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा भोजपुर, अंधाधुंध फायरिंग में चाचा की मौत, भतीजा जख्मी

प्रधानमंत्री मुद्रा लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, बिहार पुलिस ने युवती सहित तीन शातिरों को किया गिरफ्तार

IG विकास वैभव का एक्शन, केस दर्ज नहीं करने पर महिला थानाध्यक्ष सस्पेंड

भैंस चोरी में कुख्यात चंदन नट गिरफ्तार, खंगाली जा रही संपत्ति

हरसिद्धि में हत्या के प्रयास के 3 आरोपी गिरफ्तार:न्यायालय में हुई पेशी

मुजफ्फरपुर में कार में हथियार लहराने वाला बदमाश गिरफ्तार

Leave a Reply

error: Content is protected !!