Headlines

 जबरन संबंध बनाता था, इसलिए गर्लफ्रेंड ने  मार डाला’

 

 जबरन संबंध बनाता था, इसलिए गर्लफ्रेंड ने  मार डाला’

 

   बिल्डर बजरंगी हत्याकांड में गर्लफ्रेंड ने  किया कबूल

 

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

बिहार के भागलपुर जिले में हुए बिल्डर बजरंग कुमार उर्फ बजरंगी नीलकंड हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतक की गर्लफ्रेंड को गिरफ्तार किया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मामले का 12 घंटे के अंदर तिलकामांझी पुलिस थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में बजरंग की गर्लफ्रेंड सीमा कुमारी को पीरपैंती से गिरफ्तार किया है।

12 साल से बजरंग से चल रहा था प्रेम प्रसंग

सीमा कुमारी ने पुलिस को बताया कि उसका और बजरंग का 12 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वारदात वाली रात बिल्डर नशे की हालत में था। उसने सीमा के साथ जबरन संबंध बनाए। इस दौरान दोनों के बीच विवाद हुआ।

महिला सीमा ने बताया- ‘नशे का हालत में जब बजरंग कुमार सो गया उसके बाद उनसे हत्याकांड को अंजाम दिया। उसने धारदार हथियार से पहले बजरंग कुमार के गले पर वार किया। फिर आंखों पर वार किया।’

बिल्डर के कार्यालय से बरामद हुआ था बजरंग का शव

एसएसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि 2 जुलाई (गुरुवार) को बिल्डर की बॉडी उसे कार्यालय के अंदर पड़ी मिली थी। इस मामले में मृतक की पत्नी ने मामला दर्ज कराया था। मामला दर्ज कर पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी दौरान एक हेलमेट पहना शख्स दिखाई दिया। ये लड़का था या लड़की, ये स्पष्ट नहीं हो रहा था। जांच के दौरान बजरंग के बिजनेस पार्टनर से भी पूछताछ की गई। इस दौरान कुछ सुराग हाथ लगे।

 

मोबाइल की लोकेशन से पकड़ी गई आरोपी महिला: एसएसपी

उन्होंने बताया कि मोबाइल नंबर को सर्विलांस पर लगवाया गया। इसमें एक नंबर की लोकेशन घटना वाले दिन बजरंग के ऑफिस की थी। बाद में ये नंबर ऑफ आ रहा था। फिर ये नंबर ऑन हुआ तो इसकी लोकेशन पीरपैंती मिली। जहां से पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही हत्या में इस्तेमाल हुआ हथियार भी बरामद कर लिया है। हत्या में किसी और के शामिल होने की बात सामने नहीं आई है। मामले की जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें

मझवलिया की माटी से निकला वह सूरज—जिसने खाकी को भी कर दिया स्वर्णिम

 सिधवलिया की खबरें: मारपीट में दो महिला सहित आठ व्यक्ति घायल

सिसवन  की खबरें :  प्रखंड में चमकी बुखार पर जन-जागरूकता अभियान तेज

दरौली के महुजा बेसिक स्कूल के हेडमास्टर को डीईओ ने किया निलंबित

मां बेटा को मारपीट कर किया घायल

Leave a Reply

error: Content is protected !!