Headlines

बंद मोतीपुर चीनी मिल को फिर से चालू करने की दिशा में बड़ा कदम,63,39 करोड़ रूपया मंजूर

बंद मोतीपुर चीनी मिल को फिर से चालू करने की दिशा में बड़ा कदम,63,39 करोड़ रूपया मंजूर

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मुजफ्फरपुर बिहार सरकार की कैबिनेट ने मोतीपुर की बंद पड़ी चीनी मिल के पुनर्जीवन की दिशा में महत्वपूर्ण फैसला लिया है। कैबिनेट ने न्यायालय के आदेश के आलोक में बंद मोतीपुर चीनी मिल की 266 एकड़ भूमि को मेसर्स इंडियन पोटाश लिमिटेड (आईपीएल) से वापस लेने के लिए ₹63.39 करोड़ के भुगतान को मंजूरी दी है। सरकार का मानना है कि इस निर्णय से चीनी मिल को दोबारा शुरू करने का रास्ता साफ होगा।

 

 

इस फैसले पर बरूराज विधायक अरुण कुमार सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के किसानों,मजदूरों, व्यापारियों और युवाओं के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।उन्होंने सोशल मीडिया पर जारी अपने संदेश में कहा कि वर्षों से बंद पड़ी मोतीपुर चीनी मिल के कारण स्थानीय अर्थव्यवस्था प्रभावित हुई थी।

 

अब सरकार के इस निर्णय से औद्योगिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी और रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।विधायक ने कहा कि चीनी मिल के पुनः संचालन से गन्ना उत्पादक किसानों को अपनी फसल का बेहतर बाजार मिलेगा, स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा और मोतीपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के आर्थिक विकास को नई दिशा मिलेगी।

 

उन्होंने विश्वास जताया कि यह फैसला क्षेत्र की समृद्धि और आत्मनिर्भरता की मजबूत नींव साबित होगा।अरुण कुमार सिंह ने इस निर्णय के लिए बिहार सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोतीपुर चीनी मिल का पुनर्जीवन विकास, रोजगार और किसानों की खुशहाली का नया अध्याय लिखेगा।

यह भी पढ़ें

डीडीसी ने किया पौधरोपण, बोले— पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

डीडीसी ने किया पौधरोपण, बोले— पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

BPSC में चयनित दीपक बने एसडीएम,गाँव आने पर लोगों नें किया भव्य

अनियंत्रित ट्रक के पहिया के नीचे दबी स्‍कूटी सवार छात्रा, गंभीर रूप से घायल

अनियंत्रित ट्रक के पहिया के नीचे दबी स्‍कूटी सवार छात्रा, गंभीर रूप से घायल

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!