Headlines

सहरसा में पुलिस कार्रवाई, कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और टेम्पो के साथ दो गिरफ्तार

सहरसा में पुलिस कार्रवाई, कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और टेम्पो के साथ दो गिरफ्तार

पूछताछ में सामने आया जमीन विवाद

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

सहरसा जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सौरबाजार थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है. डिगा चौक के पास सोमवार रात पुलिस ने एक देशी कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और एक टेम्पो के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया. प्रारंभिक पूछताछ में जमीन विवाद को लेकर हथियार लाने की बात सामने आई है.

 

पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.पुलिस वाहन देखकर भागने लगा टेम्पो, बढ़ा संदेह सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के दौरान सौरबाजार थाना पुलिस सोमवार रात गश्त कर रही थी.

 

डिगा चौक की ओर जाने के दौरान पुलिस वाहन को देखकर एक टेम्पो चालक ने अचानक वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की. पुलिस को संदेह हुआ तो टीम ने पीछा कर राजबंधा गांव के पास टेम्पो को रोक लिया.तलाशी में मिला देशी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस पुलिस ने चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति की विधिवत तलाशी ली. तलाशी के दौरान एक आरोपित के पास गमछे में लपेटकर रखा गया एक देशी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुआ.

 

इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया तथा हथियार, कारतूस और टेम्पो को जब्त कर लिया गया.पूछताछ में सामने आया जमीन विवाद पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. आरोप है कि जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई थी और उस पर कब्जे को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी. इसी विवाद के कारण उसे हथियार के साथ बुलाया गया था. पुलिस इस पूरे मामले की सत्यता की जांच कर रही है और विवाद से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है.

 

आरोपितों की हुई गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा बासा टोला वार्ड संख्या 18 निवासी सुनील कुमार तथा सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के गाजीपैता वार्ड संख्या 14 निवासी संजय यादव के रूप में हुई है.पुलिस वाहन देखकर भागने लगा टेम्पो, बढ़ा संदेह सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में अवैध हथियारों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है.

 

इसी अभियान के दौरान सौरबाजार थाना पुलिस सोमवार रात गश्त कर रही थी.डिगा चौक की ओर जाने के दौरान पुलिस वाहन को देखकर एक टेम्पो चालक ने अचानक वाहन मोड़कर भागने की कोशिश की. पुलिस को संदेह हुआ तो टीम ने पीछा कर राजबंधा गांव के पास टेम्पो को रोक लिया.तलाशी में मिला देशी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस पुलिस ने चालक और उसके साथ बैठे व्यक्ति की विधिवत तलाशी ली. तलाशी के दौरान एक आरोपित के पास गमछे में लपेटकर रखा गया एक देशी कट्टा और 10 जिंदा कारतूस बरामद हुआ. इसके बाद दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया तथा हथियार, कारतूस और टेम्पो को जब्त कर लिया गया.पूछताछ में सामने आया जमीन विवाद पुलिस पूछताछ में आरोपित ने बताया कि पारिवारिक जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.

 

आरोप है कि जमीन किसी अन्य व्यक्ति को बेच दी गई थी और उस पर कब्जे को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई थी. इसी विवाद के कारण उसे हथियार के साथ बुलाया गया था. पुलिस इस पूरे मामले की सत्यता की जांच कर रही है और विवाद से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाल रही है.किन आरोपितों की हुई गिरफ्तारी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान पतरघट थाना क्षेत्र के गोलमा बासा टोला वार्ड संख्या 18 निवासी सुनील कुमार तथा सोनवर्षाराज थाना क्षेत्र के गाजीपैता वार्ड संख्या 14 निवासी संजय यादव के रूप में हुई है.

 

आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज हुआ मामला पुलिस ने दोनों आरोपितों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है. जब्त किए गए हथियार और कारतूस की जांच कराई जा रही है. साथ ही यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से लाया गया और इस मामले में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं.जिले में जारी है विशेष अभियान सहरसा पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने या अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. अधिकारियों ने लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है.

यह भी पढ़ें

भूमि पूजन के साथ बगौरा में पंचयात सरकार भवन निर्माण का हुआ शुभारम्भ, ग्रामीणों को मिलेगी एक ही छत के नीचे सरकारी सेवाएं 

बांका दोहरे हत्याकांड में पुलिस को चौथे दिन मिली सफलता, फरार आरोपी बेगूसराय से गिरफ्तार

भारत की ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण है

जहानाबाद में जमीन मापी के नाम पर घूसखोरी, निगरानी विभाग ने आमीन को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

डीडीसी ने किया पौधरोपण, बोले— पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

BPSC में चयनित दीपक बने एसडीएम,गाँव आने पर लोगों नें किया भव्य

अनियंत्रित ट्रक के पहिया के नीचे दबी स्‍कूटी सवार छात्रा, गंभीर रूप से घायल

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!