Headlines

पश्चिम चंपारण में पुलिस का बड़ा अभियान, 7 वारंटी समेत 20 आरोपी गिरफ्तार

पश्चिम चंपारण में पुलिस का बड़ा अभियान, 7 वारंटी समेत 20 आरोपी गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

पश्चिम चंपारण पुलिस ने अपराध और अवैध कारोबार के खिलाफ बीते 24 घंटे में जिलेभर में विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है. इस दौरान अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर सात वारंटी समेत कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने अभियान के दौरान भारी मात्रा में शराब, गांजा, नकदी और तीन वाहनों को भी जब्त किया है.

 

वहीं, वाहन जांच अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों से 1.33 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया सात वारंटी समेत 20 आरोपी गिरफ्तार पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मंगलवार को संयुक्त अभियान चलाया गया. इस दौरान अलग-अलग मामलों में कुल 20 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें सात वारंटी शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपियों में चार लोगों पर उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है.

 

सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.444 लीटर शराब और 835 ग्राम गांजा जब्त विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 444 लीटर 340 मिलीलीटर शराब और 835 ग्राम गांजा बरामद किया.

 

इसके अलावा एक गैस सिलेंडर, 100 रुपये के नेपाली नोट, 200 रुपये भारतीय मुद्रा तथा तीन वाहनों को भी जब्त किया गया. बरामद सामान के संबंध में संबंधित थानों में कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है.वाहन जांच में 1.33 लाख रुपये का जुर्माना अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा को लेकर जिलेभर में वाहन जांच अभियान भी चलाया गया.

 

इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने और अधूरे दस्तावेजों के साथ वाहन चलाने वालों से कुल 1 लाख 33 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया.पुलिस इंस्पेक्टर विश्व मोहन चौधरी ने कहा कि जिले में अपराधियों, वारंटियों, अवैध शराब कारोबारियों और मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी नियमित कार्रवाई की जाएगी.

 

यह भी पढ़ें

गोपालगंज में चोरी के मोबाइल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, कुचायकोट पुलिस की कार्रवाई

सहरसा में पुलिस कार्रवाई, कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और टेम्पो के साथ दो गिरफ्तार

भूमि पूजन के साथ बगौरा में पंचयात सरकार भवन निर्माण का हुआ शुभारम्भ, ग्रामीणों को मिलेगी एक ही छत के नीचे सरकारी सेवाएं 

बांका दोहरे हत्याकांड में पुलिस को चौथे दिन मिली सफलता, फरार आरोपी बेगूसराय से गिरफ्तार

भारत की ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण है

जहानाबाद में जमीन मापी के नाम पर घूसखोरी, निगरानी विभाग ने आमीन को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

डीडीसी ने किया पौधरोपण, बोले— पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता

BPSC में चयनित दीपक बने एसडीएम,गाँव आने पर लोगों नें किया भव्य

अनियंत्रित ट्रक के पहिया के नीचे दबी स्‍कूटी सवार छात्रा, गंभीर रूप से घायल

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!