गोपालगंज में चोरी के मोबाइल के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार, कुचायकोट पुलिस की कार्रवाई
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

गोपालगंज जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर चलाये जा रहे विशेष पुलिस अभियान के तहत कुचायकोट थाना पुलिस को सफलता हाथ लगी है. चोरी के एक दर्ज मामले में नामजद तीन अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी किया गया मोबाइल फोन बरामद किया है.
नामजद आरोपियों पर कार्रवाई मामले के संबंध में बताया जाता है कि कुचायकोट थाने में दर्ज कांड संख्या के तहत दर्ज प्राथमिकी में नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की विशेष टीम लगातार कार्रवाई कर रही थी. तकनीकी इनपुट और गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए विशेष अभियान के क्रम में कुचायकोट थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों फरार आरोपितों को दबोच लिया.
अमवां विजयीपुर से हुई गिरफ्तारी पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान कुचायकोट थाना क्षेत्र के अमवां विजयीपुर गांव के निवासी जामिल अहमद के पुत्र आयाज इरफान, अब्दुल मजिद के पुत्र जामिल अहमद और मो. रेयान के रूप में की गई है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, ये तीनों आरोपी मोबाइल चोरी की इस घटना के बाद से ही लगातार अपने ठिकानों को बदलकर पुलिस को चकमा दे रहे थे.
चोरी का मोबाइल बरामद गिरफ्तारी के बाद पुलिस टीम ने जब आरोपितों की सघन तलाशी ली, तो उनके पास से चोरी का वह मोबाइल फोन भी बरामद हो गया, जिसे लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने बरामद मोबाइल फोन को कानूनी प्रक्रिया के तहत पूरी तरह जब्त कर लिया है.फिलहाल सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध विधिसम्मत अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
यह भी पढ़ें
सहरसा में पुलिस कार्रवाई, कट्टा, 10 जिंदा कारतूस और टेम्पो के साथ दो गिरफ्तार
बांका दोहरे हत्याकांड में पुलिस को चौथे दिन मिली सफलता, फरार आरोपी बेगूसराय से गिरफ्तार
भारत की ऊर्जा सुरक्षा महत्वपूर्ण है
जहानाबाद में जमीन मापी के नाम पर घूसखोरी, निगरानी विभाग ने आमीन को रंगेहाथ किया गिरफ्तार
डीडीसी ने किया पौधरोपण, बोले— पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी आवश्यकता
BPSC में चयनित दीपक बने एसडीएम,गाँव आने पर लोगों नें किया भव्य
अनियंत्रित ट्रक के पहिया के नीचे दबी स्कूटी सवार छात्रा, गंभीर रूप से घायल
