Headlines

मुंगेर से दो नाबालिग बहनें रहस्यमयी ढंग से लापता, सहेली को फोन कर बोलीं- आरा में हैं, दिल्ली जा रहे हैं

मुंगेर से दो नाबालिग बहनें रहस्यमयी ढंग से लापता, सहेली को फोन कर बोलीं- आरा में हैं, दिल्ली जा रहे हैं

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

मुंगेर: बिहार के मुंगेर जिले से दो नाबालिग बहनों के रहस्यमयी तरीके से लापता होने का मामला सामने आया है। टेटिया बंबर थाना क्षेत्र की रहने वाली 15 वर्षीय सोनाली कुमारी और 13 वर्षीय बबीता कुमारी अलग-अलग बहाना बनाकर घर से निकलीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, हवेली खड़गपुर प्रखंड के लोहरा गांव निवासी श्याम मालाकार की बड़ी बेटी सोनाली ने स्कूल जाने की बात कहकर घर छोड़ा, जबकि छोटी बेटी बबीता अस्पताल जाने का बहाना बनाकर निकली थी।

 

देर शाम तक दोनों के वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई पता नहीं चल सका। मामले में नया मोड़ तब आया, जब दोनों बहनों की सहेली फुलमनी कुमारी ने बताया कि उसके पास सोनाली का फोन आया था। सहेली के अनुसार, दोनों बहनों ने कहा कि वे फिलहाल आरा में हैं और दिल्ली जा रही हैं। इसके कुछ देर बाद दोनों का मोबाइल फोन बंद हो गया, जिससे मामला और भी संदिग्ध हो गया। परिजनों का आरोप है कि सोनाली की मोबाइल पर जमुई जिले के लक्ष्मीपुर निवासी सोनू कुमार से अक्सर बातचीत होती थी,परिवार की शिकायत पर संबंधित युवक के खिलाफ नामजद अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।घटना की जानकारी मिलते ही डीएसपी अनिल कुमार गांव पहुंचे और परिजनों से पूछताछ की। टेटिया बंबर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि मोबाइल की कॉल डिटेल, लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जमुई पुलिस के साथ समन्वय स्थापित कर संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी जारी है।पुलिस आसपास के इलाकों के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों नाबालिग बहनों की सकुशल बरामदगी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आ सकेगी।

यह भी पढ़ें

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जनता दरबार में प्रशासन की सक्रियता, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन 

भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों की ‘वाका’ नई यात्रा पर

दुनिया में तीसरी सर्वश्रेष्ठ है भारतीय वायुसेना

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा शुरू, परिवार नियोजन अपनाने का दिया संदेश

Leave a Reply

error: Content is protected !!