मांझी में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत , 8 मरीजों को मिला फूड बॉस्केट
श्रीनारद मीडिया, मांझी, सारण (बिहार):

मांझी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत शनिवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत एक कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. रोहित कुमार के अध्यक्षता में प्रखंड के कुल आठ टीबी मरीजों के बीच फूड बॉस्केट का वितरण किया गया। साथ ही समाज के सक्षम एवं जागरूक लोगों से टीबी मरीजों को गोद लेकर उनके पोषण एवं उपचार में सहयोग करने की अपील की गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ.रोहित कुमार ने कहा कि, टीबी एक गंभीर लेकिन पूरी तरह से इलाज योग्यता बीमारी है। यदि समय पर जांच, नियमित दवा और पौष्टिक आहार मरीजों को दिया जाय तो वो पूरी तरह से स्वस्थ हो सकते हैं।उन्होंने आगे बताया कि, राष्ट्रीय यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम के तहत मांझी के सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर टीबी की निःशुल्क जांच, इलाज एवं दवाइयों की व्यवस्था उपलब्ध है।
इस दौरान उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि, लगातार दो सप्ताह से अधिक खांसी, वजन में कमी, बुखार अथवा अन्य लक्षण दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं।जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि, निक्षय पोषण योजना (एनपीवाई) के तहत प्रत्येक टीबी मरीज के बैंक खाते में सरकार की ओर से छह माह तक प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि उपलब्ध कराई जा रही है, ताकि मरीजों को उपचार के दौरान पौष्टिक भोजन मिल सके और वे जल्द स्वस्थ हो सकें।
इस अवसर पर डॉ रोहित कुमार क्रमशः एक मरीज, मांझी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपेंद्र दास एक मरीज,डीसीएलआर दो मरीज,बीपीआरओ मांझी एक मरीज,सुनील सिंह ने टीबी मरीजों को गोद लिया तथा उन्हें फूड बॉस्केट उपलब्ध कराया। सभी ने भविष्य में भी टीबी मरीजों के पोषण एवं देखभाल में सहयोग देने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मैनेजर राम मूर्ति, विवेक ब्याहुत, एएनएम, आशा कार्यकर्ता सहित स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी, कर्मी एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
सराय बक्स में धूमधाम से मनाई गई देवरहा बाबा की पुण्यतिथि
पोखरा में स्नान करने के दौरान युवक का डूबने से हो गई मौत
अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आधा दर्जन भूमि विवादों की हुई सुनवाई
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्कूल, छपरा में “सखीवार्ता” कार्यक्रम आयोजित
सतलुज’ विवाद के बीच IT एक्ट में संशोधन पर विचार
महावीरी विजयहाता में स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न
भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर पचरूखी में एनीमिया जाँच शिविर आयोजित
