Headlines

एसएसबी पर हमला मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

एसएसबी पर हमला मामले में दो फरार आरोपी गिरफ्तार

मधुबनी पुलिस ने महिनाथपुर गांव से की कार्रवाई, एक अन्य की तलाश जारी

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मधुबनी जिले के बासोपट्टी थाना पुलिस ने एसएसबी जवानों पर हुए हमले के मामले में दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महिनाथपुर गांव में की गई। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शनिवार को दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान महिनाथपुर गांव निवासी संतोष दास (35 वर्ष), पिता रामचंद्र दास, और संजीत पासवान उर्फ उदगार पासवान (50 वर्ष), पिता रामचंद्र पासवान उर्फ बिलास पासवान के रूप में हुई है। बासोपट्टी थानाध्यक्ष कार्तिक भगत ने बताया कि ये दोनों अभियुक्त कांड संख्या 172/25 में लंबे समय से फरार चल रहे थे।

 

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें पकड़ा। थानाध्यक्ष के अनुसार, इस मामले में अब केवल एक अन्य अभियुक्त की गिरफ्तारी शेष है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर उन्हें जल्द सजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।इस गिरफ्तारी अभियान में पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सहित बासोपट्टी थाना के अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

यह भी पढ़ें

ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

जनता दरबार में प्रशासन की सक्रियता, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन 

भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों की ‘वाका’ नई यात्रा पर

दुनिया में तीसरी सर्वश्रेष्ठ है भारतीय वायुसेना

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा शुरू, परिवार नियोजन अपनाने का दिया संदेश

Leave a Reply

error: Content is protected !!