Headlines

दूध लेकर घर लौट रही मासूम पर कुदाल से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग

दूध लेकर घर लौट रही मासूम पर कुदाल से ताबड़तोड़ हमला, मौके पर मौत, ग्रामीणों ने आरोपी के घर में लगाई आग

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेेट  डेस्‍क:

 

बिहार के सुपौल जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड-8 में सात वर्षीय मासूम बच्ची की कुदाल से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम के साथ भारी आक्रोश फैल गया. इसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी के घर में आग लगा दी. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात पर काबू पाया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राजू शाह को गिरफ्तार कर लिया है.

 

मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए. पुलिस हत्या के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है.मृत बच्ची की पहचान शंभू शाह की सात वर्षीय बेटी प्रीति कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.दूध लेकर घर लौट रही थी बच्ची, तभी हुआ हमला परिजनों के मुताबिक, शंभू शाह अपनी बेटी प्रीति के साथ गांव से दूध लेकर घर लौट रहे थे. पिता आगे-आगे चल रहे थे, जबकि प्रीति हाथ में दूध की बोतल लेकर उनके पीछे आ रही थी.

 

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला राजू शाह अचानक कुदाल लेकर वहां पहुंचा और बच्ची पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी ने मासूम पर कई बार कुदाल से वार किए. हमले में बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया.दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. मासूम की हत्या की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और आरोपी की तलाश शुरू कर दी.आरोपी के घर में लगाई आग, भारी पुलिस बल तैनात घटना से गुस्साए ग्रामीण आरोपी का पीछा करते हुए उसके घर पहुंच गए. आक्रोश इतना ज्यादा था कि लोगों ने आरोपी के घर में आग लगा दी.

 

स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ राजीव रंजन के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे.पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद हालात को नियंत्रित किया और आरोपी राजू शाह को गिरफ्तार कर लिया. एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और हत्या के कारणों की जांच की जा रही है.उधर, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है कि आखिर आरोपी ने सात साल की मासूम बच्ची की इतनी बेरहमी से हत्या क्यों की. फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है.

यह भी पढ़ें

सराय बक्स में धूमधाम से मनाई गई देवरहा बाबा की पुण्यतिथि

पोखरा में स्नान करने के दौरान  युवक का डूबने से  हो गई मौत 

 अंचल कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में आधा दर्जन भूमि विवादों की हुई सुनवाई

बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत जिला स्कूल, छपरा में “सखीवार्ता” कार्यक्रम आयोजित

सतलुज’ विवाद के बीच IT एक्ट में संशोधन पर विचार

महावीरी विजयहाता में स्नेह मिलन कार्यक्रम संपन्न

भारत विकास परिषद के स्थापना दिवस पर पचरूखी में एनीमिया जाँच शिविर आयोजित

चिकित्सक ने मनाया अनोखा शादी का सालगिरह  

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!