छुट्टी पर घर आए आर्मी जवान की गोली मारकर ह#त्या, पिता को भी भुना
श्रीनारद मीडिया, स्टेट डेस्क:

बिहार के वैशाली जिले से रविवार सुबह एक सनसनीखेज दोहरे हत्याकांड की खबर सामने आई है। बिदुपुर थाना क्षेत्र के रजासोगांव गांव में छुट्टी पर घर आए भारतीय सेना के जवान जितेंद्र कुमार (35) और उनके पिता मुनारिक राय (60) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और तनाव का माहौल है।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार में रास्ता और जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद के दौरान आरोपी भतीजे ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।
गोलियां लगने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया।सूचना मिलते ही बिदुपुर थाना पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मामले की जांच शुरू कर दी गई है और मुख्य आरोपी समेत अन्य संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। गांव में किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, मृतक जितेंद्र कुमार भारतीय सेना में कार्यरत थे और कुछ दिन पहले ही छुट्टी लेकर अपने घर आए थे। किसी ने नहीं सोचा था कि छुट्टियां मनाने आए जवान की इस तरह दर्दनाक हत्या हो जाएगी। इस घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह भी पढ़ें
ट्रेन से कटकर युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस
जनता दरबार में प्रशासन की सक्रियता, अधिकांश मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन
भारत-न्यूजीलैंड रिश्तों की ‘वाका’ नई यात्रा पर
दुनिया में तीसरी सर्वश्रेष्ठ है भारतीय वायुसेना
जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा शुरू, परिवार नियोजन अपनाने का दिया संदेश
