305 कांडों के अभियुक्त और 287 वारंटियों, यानी कुल 592 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

 

305 कांडों के अभियुक्त और 287 वारंटियों, यानी कुल 592 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

पुलिस उपमहानिरीक्षक हर किशोर राय के निर्देश पर चला विशेष अभियान

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

फरार अपराधियों, वारंटियों और कानून से बचने वालों के खिलाफ चंपारण प्रक्षेत्र की पुलिस ने दो दिनों तक व्यापक समकालीन अभियान चलाकर बड़ी सफलता हासिल की है,पुलिस उपमहानिरीक्षक हर किशोर राय के निर्देश पर 11 एवं 12 जुलाई को मोतिहारी, बेतिया और बगहा जिले में एक साथ चलाए गए अभियान के दौरान 322 कांडों के अभियुक्तों तथा 355 वारंटियों सहित कुल 677 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। इनमें 305 कांडों के अभियुक्त और 287 वारंटियों, यानी कुल 592 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

 

अभियान का उद्देश्य केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रहा,पुलिस ने न्यायालय से जुड़े लंबित मामलों के निष्पादन पर भी विशेष जोर दिया। दो दिनों में 118 इश्तेहार तामील कराए गए, जबकि 76 मामलों में कुर्की की कार्रवाई कर फरार आरोपितों पर कानूनी शिकंजा और कस दिया गया। डीआईजी ने कहा कि ऐसे अभियान से अपराधियों के विरुद्ध न्यायिक प्रक्रिया को गति मिलने के साथ-साथ कानून-व्यवस्था को भी मजबूती मिलती है। समकालीन अभियान के दौरान अवैध शराब, मादक पदार्थ, हथियार और चोरी के वाहनों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

 

पुलिस ने 827.9 लीटर देसी शराब, 693.3 लीटर विदेशी शराब, 5.72 किलोग्राम गांजा, 97 ग्राम स्मैक, 9.6 ग्राम ब्राउन शुगर, एक देसी कट्टा, एक कारतूस, चोरी की 13 मोटरसाइकिल, दो मोबाइल फोन तथा एक गैस सिलेंडर बरामद किया। डीआईजी ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध इस प्रकार के समकालीन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। मोतिहारी में सबसे बड़ी कार्रवाई, 436 आरोपित गिरफ्तार तीनों जिलों में सबसे अधिक कार्रवाई मोतिहारी जिले में हुई। यहां 249 कांडों के अभियुक्त और 187 वारंटियों सहित कुल 436 आरोपित गिरफ्तार किए गए। इनमें 232 कांडों के अभियुक्त तथा 156 वारंटियों, यानी कुल 388 आरोपितों को जेल भेजा गया। इसके अलावा 68 इश्तेहार तामील कराए गए और 29 मामलों में कुर्की की कार्रवाई की गई।

 

कुल गिरफ्तारी में अकेले मोतिहारी की हिस्सेदारी सबसे अधिक रही। बेतिया में वारंट निष्पादन पर विशेष जोर बेतिया जिले में 48 कांडों के अभियुक्त और 76 वारंटियों सहित कुल 124 आरोपित गिरफ्तार किए गए। गिरफ्तार सभी 124 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।इसके अलावा 50 इश्तेहार तामील कराए गए तथा छह मामलों में कुर्की की कार्रवाई की गई।

 

इससे स्पष्ट है कि जिले में वारंट निष्पादन और फरार आरोपितों की गिरफ्तारी पर विशेष फोकस रहा। बगहा में कुर्की की सबसे अधिक कार्रवाई बगहा जिले में 25 कांडों के अभियुक्त और 92 वारंटियों सहित कुल 117 आरोपित गिरफ्तार किए गए। इनमें 25 कांडों के अभियुक्त तथा 55 वारंटियों, यानी कुल 80 आरोपितों को जेल भेजा गया।जिले में 41 मामलों में कुर्की की कार्रवाई की गई, जो तीनों जिलों में सर्वाधिक रही। इससे लंबे समय से फरार आरोपितों पर कानूनी दबाव और बढ़ा।

यह भी पढ़ें

बेगूसराय: हत्या मामले में चार आरोपित दोषी करार, सजा पर फैसला 21 जुलाई को

मोतिहारी में 20 हजार का इनामी अपराधी पप्पू खान गिरफ्तार

कपिलदेव यादव की स्मृति में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, दर्जनों नेत्ररोगियों का हुआ इलाज

  सिधवलिया की खबरें : पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार  

केवीके में किसान सारथी एप को ले एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!