Headlines

छापेमारी में लूट की बाइक के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार

छापेमारी में लूट की बाइक के साथ दो लुटेरे गिरफ्तार

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

मोतिहारी जिला के हरसिद्धि पुलिस ने सोमवार को गायघाट में छापेमारी कर दो बाइक लुटेरों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से लूट की एक बाइक भी बरामद की गयी है। गिरफ्तार अपराधी रंजय सहनी व असलम आलम मुरारपुर पंचायत के निवासी हैं। उक्त कार्रवाई एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर हुई है। एसपी को गुप्त सूचना मिला कि कुछ अपराधियों द्वारा हरसिद्धि थानान्तर्गत गायघाट के पास लूटी हुई बाइकों की खरीद-बिक्री की जा रही है।

 

प्राप्त सूचना के आलोक में एसपी के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में एक टीम गठित हुआ जिसमें अजय कुमार इन्सपेक्टर हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार, अपर थानाध्यक्ष अविनाश कुमार, दारोगा प्रीतम कुमार, सेराज अहमद आदि को शामिल कर छापेमारी की गई। वहां से एक व्यक्ति को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया तथा एक बाइक जब्त की गई। बरामद बाइक के चेचिस नंबर को एचएचडी मशीन से जांच करने पर वाहन मालिक का नाम एवं मोबाइल नंबर प्राप्त हुआ।

 

प्राप्त मोबाइल नंबर पर वाहन मालिक से संपर्क किया गया तो वाहन मालिक द्वारा बताया गया कि 12 मई 2023 को रात्रि 10 बजे जब वे अपने घर चरगाहा से दूध लेकर जा रहे थे तभी तुरकौलिया थाना क्षेत्र के चरगाहा चंवर में उनकी बाइक को हथियार के भय दिखाकर कुछ अपराधियों ने लूट लिया था। पकड़े गये व्यक्ति से पूछताछ में बलुआ मुरारपुर के रंजय सहनी व अन्य अपराधियों की संलिप्तता के बारे में पता चला। जिसके बाद रंजय सहनी को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

रंजय सहनी के विरुद्ध मुफस्सिल थाना में रंगदारी, आर्म्स एक्ट, हत्या का प्रयास , एनडीपीएस सहित आधा दर्जन मुकदमा दर्ज है。मुफस्सिल पुलिस की कार्रवाई,वही दूसरी ओर मुफस्सिल पुलिस ने वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ सिकंदर कुमार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश मुफस्सिल थाना क्षेत्र के टिकुलिया गांव निवासी है।

 

पूछताछ और कार्रवाई ,मुफस्सिल थाना के अपर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक के साथ सिकंदर कुमार को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के बाद उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पूछताछ में मिले इनपुट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। अपराधियों की स्वीकार्यता,थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि दोनों अपराधियों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। अन्य अपराधी के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें

धोखाधड़ी और लूट मामले का वांछित आरोपी गिरफ्तार, कई मामलों का है रिकॉर्ड

रघुनाथपुर : कड़सर मोड पर खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात लोगों ने किया चकनाचूर

उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्रामीण डाक सेवकों को किया गया सम्‍मानित

रघुनाथपुर : मुकेश कुमार सीओ का पदभार ग्रहण किए 

अंचल क्लर्क 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार

दारौंदा में बंद पड़े दो घरों में चोरी, पुलिस जांच में जुटी 

आज से शुरू होगी प्रारंभिक विद्यालयों में प्रथम त्रैमासिक परीक्षा, कक्षा 1-2 के बच्चों का होगा मौखिक मूल्यांकन

बगौरा पंचायत के वार्ड-9 में पीसीसी सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ, ग्रामीणों को मिलेगी बेहतर आवागमन की सुविधा

Leave a Reply

error: Content is protected !!