Headlines

केवीके में किसान सारथी एप को ले एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित

केवीके में किसान सारथी एप को ले एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सिवान ):

विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण कक्ष में मंगलवार को प्रसार पदाधिकारी एवं कर्मचारियों को रजिस्ट्रेशन एंड मॉक पोल तथा किसान सारथी एप के लिए प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में प्रखंड कृषि पदाधिकारी के यदुनंदन वर्मा के अलावे कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, तकिनीकी सहायक और किसान शामिल हुए । प्रशिक्षण कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक सह अध्यक्ष डॉ.जितेंद्र प्रसाद ने दिया। उन्होंने किसान सारथी एप को मोबाइल पर इनस्टॉल करने तथा इसके उपयोग तथा महत्व की जानकारी दी। उन्होंने बताया की तकनीक के दौड़ में किसानों को एक ही प्लेटफार्म पर सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हो ।

 

इसके लिए केंद्र सरकार ने किसान सारथी एप को लॉन्च किया है। उन्होंने बताया की किसान सारथी एप के उपयोग कर किसान अपने फसल की पैदावार को बढ़ा सकता है। एप के मध्यम से किसान अपने फसल के संबंध में किसी रोग का शिकायत करते है तों उन्हें तत्काल कृषि विज्ञान केंद्र वैज्ञानिक के द्वारा समाधान किया जाएगा।इसके साथ ही फसल के बेहतर प्रबंधन की भी जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रशिक्षण में कृषि समन्वयक विकास कुमार सिंह, सोनू कुमार, प्रमोद कुमार राम, विनोद रंजन,किसान सलाहकार पप्पू त्रिपाठी , धनंजय सिंह , मनोज कुमार यादव, अब्दुल कादिर आदि शामिल थे ।

 

20 लीटर देसी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट ( सिवान ):

सीवान जिला के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के पिपरहिया खरिया टोला निवासी संतोष महतो को पुलिस ने 20 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार धंधेबाज प्लास्टिक के थैला में देसी शराब बिक्री के लिए पिपरहिया नहर किनारे छुपाकर रखा था।

जिसे पुलिस ने गुप्त सुचना आधार पर छापेमारी कर बरामद किया। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया की आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को जेल भेजा गया।

यह भी पढ़े

सिंधु जल समझौते पर भारत के सख्त रुख के बाद क्या होगा?

राजा भोज की भोजशाला के 188 स्तंभों में छिपा है इतिहास

सुप्रीम कोर्ट और धार भोजशाला की वाग्देवी मंदिर पर आदेश

“लव गुरु” प्रोफेसर मटुकनाथ चौधरी और उनकी छात्रा जूली की कथा

Leave a Reply

error: Content is protected !!