राजकीय डिग्री कालेज का दीप प्रज्वलित कर किया गया उद्घाटन
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान ( बिहार ):

राज्य सरकार के निर्देश पर बुधवार को प्रखंड के बनकट गांव में अवस्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय बनकट पूरब के विद्यालय भवन में राजकीय डिग्री कालेज का भगवानपुर हाट का विधायक हेमनारायण साह , प्रखंड प्रमुख हरेंद्र पासवान ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया ।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रमोद सिग्रीवाल भी उपस्थित थे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के भाषण का लाइव प्रसारण की सभी ने सुना ।
विधायक हेमनारायण साह ने कहा कि कालेज खुलना तभी सार्थक होगा जब उन्नत शिक्षा देने का कार्य शिक्षक करें तथा छात्र शिक्षा ग्रहण करें ।। उन्होंने कहा कि डिग्री कॉलेज का उद्घाटन कर चुनावी वादा पूरा किया हूं । 66 छात्रों नमांकन साबित करता है कि सरकार का यह प्रयास सफल रहा है ।
प्रमोद सिग्रीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बिहार में एक साथ 211 डिग्री कालेज का उद्घाटन कर समाज की शिक्षित समाज बनाने का प्रयास सराहनीय कार्य है । उन्होंने कहा कि सांसद के प्रयास से महराजगंज संसदीय क्षेत्र में नौ डिग्री कालेज की स्थापना की गई है । उन्होंने विधायक हेमनारायण साह जी के प्रयास की भी सराहना की । इस अवसर पर जिला पार्षद बबीता देवी, सुशील कुमार डब्बू , भाजपा जिला महामंत्री अवधेश कुमार पांडेय , कालेज प्राचार्य अरविंद कुमार , उच्च विद्यालय के प्राचार्य राकेश कुमार , जे पी विश्व विद्यालय के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित प्रो . के पी श्रीवास्तव , सिया राम प्रसाद आदि ने विचार व्यक्त किया ।
यह भी पढ़ें
मशरक की खबरें : चैनपुर स्थित एसबीआई शाखा में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित
रघुनाथपुर : सीओ का पदभार ग्रहण किए मुकेश कुमार
305 कांडों के अभियुक्त और 287 वारंटियों, यानी कुल 592 आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
बेगूसराय: हत्या मामले में चार आरोपित दोषी करार, सजा पर फैसला 21 जुलाई को
मोतिहारी में 20 हजार का इनामी अपराधी पप्पू खान गिरफ्तार
कपिलदेव यादव की स्मृति में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, दर्जनों नेत्ररोगियों का हुआ इलाज
सिधवलिया की खबरें : पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म आरोपी को किया गिरफ्तार
