Headlines

महाराजगंज विधायक ने विद्यालय का किया निरीक्षण

महाराजगंज विधायक ने विद्यालय का किया निरीक्षण
श्रीनारद मीडिया,  एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार)

महाराजगंज  विधायक हेमनारायण साह ने भगवानपुर हाट प्रखंड मुख्यालय के एस एस उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज भगवानपुर का गुरूवार को औचक निरीक्षण किया । उन्होंने अपने निरीक्षण के दौरान शिक्षकों को उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया ।

 

उन्होंने मनरेगा से बने खेल मैदान का भी निरीक्षण किया । विद्यालय में छुट्टी के बाद कुछ शरारती तत्वों द्वारा खेल मैदान के कम ऊंची दीवार को फांद कर विद्यालय के अंदर लगाए गए पौधों सहित अन्य सामग्री की क्षति करने की शिकायत पर विद्यालय विकास राशि से चहारदीवारी को ऊंचा करने का सुझाव दिया ।

उन्होंने कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के बालिकाओं को संतुलित आहार के साथ साथ पठन पाठन की समुचित व्यवस्था रखने का हिदायत दिया । इस अवसर पर प्राचार्य लाल बाबू कुमार, शिक्षक राजीव कुमार ठाकुर , राकेश कुमार के अलावा स्थानीय लोगों ने सेवानिवृत शिक्षक सियाराम प्रसाद, राघव गुप्ता , सुरेश प्रसाद आदि उपस्थित थे ।

यह भी पढ़ें

नवसृजित प्राथमिक विद्यालय गंडामन धरमासती का बीईओ ने किया निरीक्षण

श्रद्धांजलि सभा में छलके आँसू, भावुक स्मृतियों के बीच वरिष्ठ पत्रकार रमेश को दी गई श्रद्धांजलि

श्रीकृष्‍ण जन्‍माष्‍टमी के अवसर पर 30 अगस्‍त को श्रीकष्‍ण बाल मेला का होगा आयोजत

सिधवलिया की खबरें :  नव पदस्‍थापित अंचलाधिकारी ने कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

सड़क पर जलजमाव से नाराज व्यवसायियों ने सड़क पर  धान की रोपनी कर विरोध जताया

  सेना के पूर्व जवान सड़क दुर्घटना में घायल, इलाज के दौरान मौत

गंडामण गांव में 23 मृत बच्चों की याद में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

रघुनाथपुर :  बाबू मोदनरायण सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!