Headlines

बेतिया में पोखर से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

बेतिया में पोखर से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

श्रीनारद मीडिया, स्‍टेट डेस्‍क:

 

पश्चिम चंपारण जिले के नवलपुर थाना क्षेत्र के सेमरी मन गांव में रविवार को एक 24 वर्षीय युवक का शव पोखरे से मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान बंधु राम के पुत्र पप्पू कुमार के रूप में हुई है। प्रथम दृष्टया मामला डूबने से मौत का बताया जा रहा है, लेकिन परिजनों ने इसे हत्या करार देते हुए गांव के ही एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

 

मृतक के परिजनों का आरोप है कि गांव के सोनेलाल कुमार उर्फ भोली राम ने पप्पू कुमार की हत्या की है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी ने हत्या के आरोपों से किया इनकार पुलिस पूछताछ में सोनेलाल कुमार ने बताया कि घटना से पहले वह और पप्पू कुमार अर्जुन मुखिया के यहां साथ बैठकर शराब पी रहे थे।

 

उसके अनुसार, शराब पीने के बाद दोनों साथ निकले, लेकिन रास्ते में अलग हो गए। इसके बाद पप्पू कहां गया, इसकी उसे कोई जानकारी नहीं है। उसने हत्या के आरोपों के साथ-साथ ठेकेदार से रुपये लेने के आरोपों को भी सिरे से खारिज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार नवलपुर थानाध्यक्ष देवेंद्र कुमार ने बताया कि फिलहाल शराब पीने की पुष्टि नहीं हुई है।

 

मेडिकल जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हिरासत में लिया गया व्यक्ति शराब के नशे में था या नहीं। उन्होंने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।

 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की मौत पोखर में डूबने से हुई या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है। पुलिस परिजनों के आरोपों, आरोपी के बयान और अन्य साक्ष्यों का सत्यापन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले की तस्वीर और साफ होने की उम्मीद है।

यह भी पढ़ें

बिहार के इंजीनियर की करोड़ों की काली कमाई का खुलासा, जानिए रेड में 3 फ्लैट, 12 जमीन के प्लॉट समेत क्या-क्या मिला

वैशाली में युवक की चाकू मारकर हत्या:आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर किया हंगामा

सहरसा कोर्ट से पुलिस हिरासत से भागा आरोपी, आधे घंटे बाद दबोचा गया

कोईलवर के होटल व्यवसायी पर फायरिंग-लूट कांड में दो अपराधी गिरफ्तार, अन्‍य की तलाश जारी

पूर्वी चंपारण में एनएच किनारे कारतूस की मिनी फैक्ट्री, मुजफ्फरपुर और बेतिया के गिरोहों से जुड़े तार

दारौंदा में आदर्श विद्यालय ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से संवरेगी सरकारी शिक्षा व्यवस्था

सीवान के बुद्धिजीवियों ने राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा तोड़े जाने की किया निंदा

Leave a Reply

error: Content is protected !!