Headlines

आंदर: पुलिस की छापेमारी के दौरान मादक पदार्थ और नकदी बरामद

आंदर: पुलिस की छापेमारी के दौरान मादक पदार्थ और नकदी बरामद

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के आंदर थाना क्षेत्र के खेढ़ाय गांव में गुरुवार की रात हुई गोलीबारी की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के घर पर छापेमारी किया। पुलिस की कार्रवाई पुलिस की छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से 1.40 किलोग्राम गांजा, गांजा पैक करने में प्रयुक्त 155 प्लास्टिक पाउच, गांजा तौलने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन, रुपये गिनने वाली इलेक्ट्रॉनिक मशीन व उसका चार्जर, एक सेलो टेप और 1 लाख 92 हजार 910 रुपये नकद बरामद किया।

 

मामले में फरार आरोपी के पिता कन्हैया गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि मुख्य आरोपी समेत अन्य आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। घटना का विवरण थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि खेढ़ाय गांव निवासी मुकेश श्रीवास्तव को गांव के ही रवि कुमार ने गुरुवार की रात गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों की मदद से उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंदर पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार करने के बाद सिवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया है।

 

थानाध्यक्ष सुनील कुमार के लिखित आवेदन पर सात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है मादक पदार्थों का कारोबार
थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी रवि कुमार, पिता कन्हैया गुप्ता व उसका भाई लंबे समय से शराब,स्मैक और गांजा के अवैध कारोबार में संलिप्त रहे हैं। गोलीकांड के बाद पुलिस ने आरोपी के घर पर छापेमारी की। जहां से भारी मात्रा में मादक पदार्थ, पैकिंग सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और बड़ी नकद राशि बरामद हुई। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है।

 

पुलिस ने मौके से आरोपी के पिता कन्हैया गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। मुख्य आरोपी रवि कुमार सहित अन्य फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि बरामद मादक पदार्थों के कारोबार का नेटवर्क कितना व्यापक था।

यह भी पढ़ें

बिहार के इंजीनियर की करोड़ों की काली कमाई का खुलासा, जानिए रेड में 3 फ्लैट, 12 जमीन के प्लॉट समेत क्या-क्या मिला

वैशाली में युवक की चाकू मारकर हत्या:आक्रोशित लोगों ने आरोपी के घर पर किया हंगामा

सहरसा कोर्ट से पुलिस हिरासत से भागा आरोपी, आधे घंटे बाद दबोचा गया

कोईलवर के होटल व्यवसायी पर फायरिंग-लूट कांड में दो अपराधी गिरफ्तार, अन्‍य की तलाश जारी

पूर्वी चंपारण में एनएच किनारे कारतूस की मिनी फैक्ट्री, मुजफ्फरपुर और बेतिया के गिरोहों से जुड़े तार

दारौंदा में आदर्श विद्यालय ‘सरस्वती विद्या निकेतन’ का शुभारंभ, आधुनिक सुविधाओं से संवरेगी सरकारी शिक्षा व्यवस्था

सीवान के बुद्धिजीवियों ने राहुल सांकृत्यायन की प्रतिमा तोड़े जाने की किया निंदा

Leave a Reply

error: Content is protected !!