Headlines

जीरादेई में सहयोग शिविर: ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान, 93% आवेदनों का 10 दिनों में निपटारा

जीरादेई में सहयोग शिविर: ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर समाधान, 93% आवेदनों का 10 दिनों में निपटारा

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

जीरादेई  प्रखंड अंतर्गत जीरादेई एवं मझौलिया पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, लेबर कार्ड, जॉब कार्ड एवं जमीन से संबंधित समस्याओं को लेकर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन जमा किए।

मझौलिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मझौलिया में आयोजित सहयोग शिविर में महिलाओं की संख्या सबसे अधिक रही। शिविर में विशेष रूप से राशन कार्ड से नाम कटने तथा मजदूर (लेबर) कार्ड बनवाने से संबंधित सबसे अधिक आवेदन प्राप्त हुए। अधिकारियों एवं कर्मियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा कई मामलों का मौके पर ही निपटारा कर आवेदकों को राहत पहुंचाई।

मौके पर मौजूद प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरज दुबे ने बताया कि पूरे जीरादेई प्रखंड में सहयोग शिविर के माध्यम से प्राप्त आवेदनों में से 93 प्रतिशत आवेदनों का निपटारा 10 दिनों के भीतर कर लिया गया है। शेष आवेदनों पर भी कार्रवाई जारी है और उन्हें भी जल्द से जल्द पूरा कर लिया जाएगा।

शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी, मझौलिया पंचायत के प्रभारी मुखिया पंचदेव यादव, पंचायत सचिव चंद्र भूषण कुमार, उप प्रमुख अनिल सिंह, पूर्व मुखिया उपेंद्र यादव, किसान सलाहकार चितरंजन राम, PRS विद्यानंद ओझा, आवास सहायक एवं कार्यपालक सहायक समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।

सहयोग शिविर के आयोजन से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं विभागीय सेवाओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर सुविधा मिली, जिससे लोगों में काफी संतोष देखने को मिला।

यह भी पढ़ें

महम्मदपुर में सहयोग शिविर, डीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं

 महाराजगंज  में  अपराध की योजना बना रहे  दोअभियुक्त अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

लग्जरी कार से 127.5 लीटर विदेशी शराब बरामद, शातिर तस्कर गिरफ्तार

मुफ्फसिल थाना  पुलिस ने हत्याकांड का किया सफल उद्भेदन

वाहन जांच के क्रम में भेल्दी  थाना पुलिस ने  कारतूस, मोटरसाईकिल एवं चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया  गिरफ्तार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!