Headlines

 महाराजगंज  में  अपराध की योजना बना रहे  दोअभियुक्त अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

महाराजगंज  में  अपराध की योजना बना रहे  दोअभियुक्त अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार

02 विधि-विरूद्ध बालक निरूद्ध

श्रीनारद मीडिया, सीवान  (बिहार):

सीवान जिला के  महाराजगंज थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोखरा स्थित टुनटुन पाण्डेय के बगीचा में पोल्ट्री फार्म के पास कुछ अपराधकर्मी 04 मोटरसाइकिल के साथ एकत्रित हुए है तथा कोई बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।

उक्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए महाराजगंज थाना पुलिस टीम द्वारा संदर्भित स्थल पहुंचकर छापामारी किया गया। छापामारी के दौरान कुछ अपराधकर्मी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया, जिसमें से 02 अभियुक्तों को उपलब्ध बल के सहयोग से गिरफ्तार किया तथा 02 विधि-विरूद्ध बालक को निरूद्ध किया गया।

जाँच एवं तलाशी के दौरान उनके पास से 01 देशी कट्टा, 04 कारतूस, 01 चाकू, 04 मोटरसाइकिल, 03 नंबर प्लेट एवं 03 स्मार्ट कार्ड बरामद किया

इस संबंध में महाराजगंज थाना अन्तर्गत धारा-310 (4)/310 (5)/317(4)/317(5)/338/336(3)/111 बी.एन.एस. एवं 25 (1-बी) ए/26/ 35 आर्म्स एक्ट के तहत कांड दर्ज कर अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।

> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-

1. अंकित कुमार, पिता-अनिल यादव, साकिन नवतन, थाना-जी.वी. नगर, जिला-सिवान।

2. संदेश कुमार, पिता-राजू रावत, साकिन-कथक गौर, थाना-जी.वी. नगर, जिला-सिवान।

> जप्त / बरामद सामान :-

1. देशी कट्टा-01

2. कारतूस-04

3. चाकू-01

4. मोटरसाइकिल-04

5. नंबर प्लेट-03

6. स्मार्ट कार्ड-03

➤ टीम में शामिल सदस्य :-

पु.नि विजय चौधरी, थानाध्यक्ष, महाराजगंज थाना एवं थाना के अन्य कर्मी।

यह भी पढ़ें

मुफ्फसिल थाना  पुलिस ने हत्याकांड का किया सफल उद्भेदन

वाहन जांच के क्रम में भेल्दी  थाना पुलिस ने  कारतूस, मोटरसाईकिल एवं चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया  गिरफ्तार

मुफ्फसिल थाना  पुलिस ने हत्याकांड का किया सफल उद्भेदन

मुजफ्फरपुर: सरैया पुलिस ने दो बड़ी चोरी का किया खुलासा, 6 शातिर चोर गिरफ्तार

वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध देसी कट्टा और कारतूस बरामद

बगौरा संस्कृत स्कूल में प्रोजेक्टर से पढ़ाई को लेकर बच्चों में उत्साह

डेहरी महादलित बस्ती में घुसा वर्षा का पानी जनजीवन प्रभावित

यूपी की खबरें : सीएम योगी ने  बाराबंकी में ₹542 करोड़ से अधिक लागत की 82 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया 

Leave a Reply

error: Content is protected !!