वाहन जांच के क्रम में भेल्दी थाना पुलिस ने कारतूस, मोटरसाईकिल एवं चाकू के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, छपरा (बिहार):

वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण के निर्देशन में जिलान्तर्गत विधि-व्यवस्था संधारण एवं अपराध नियंत्रण के उद्देश्य से विशेष वाहन एवं छापामारी हेतु अभियान चलाया जा रहा था।
आज दिनांक-20.07.26 फिरोजपुर तिनमुहानी चौक पर वाहन चेकिंग प्रारंभ किया गया। वाहन चेकिंग के क्रम में एक मोटरसाईकिल चालक पुलिस को देखते ही भागने लगा। जिसे पुलिस की सहायता से पकड़ लिया गया। जांच एवं तलाशी के क्रम में जिन्दा कारतूस-06, चाकू-01, मोटरसाईकिल-01 एवं मोबाईल-01 जप्त कर 01 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संबंध में भेल्दी थाना कांड संख्या-293/26, दिनांक-20.07.2026, धारा-25 (1-बी)ए/26 आर्म्स एक्ट के दर्ज किया गया। अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
> गिरफ्तार अभियुक्त का नाम एवं पता :-
1. राजेश कुमार, पिता-परमा राम, साकिन-कपशहर मकेर अंजनी, थाना-मकेर, जिला-सारण।
> जप्त बरामद समानो की सूची :-
1. जिन्दा कारतूस-06, 2. चाकू-01, 3. मोटरसाईकिल-01 एवं 4. मोबाईल-01 बरामद।
टीम में शामिल पुलिस पदाधिकारी
1. थानाध्यक्ष भेल्दी थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी।
यह भी पढ़ें
मुजफ्फरपुर: सरैया पुलिस ने दो बड़ी चोरी का किया खुलासा, 6 शातिर चोर गिरफ्तार
वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, अवैध देसी कट्टा और कारतूस बरामद
बगौरा संस्कृत स्कूल में प्रोजेक्टर से पढ़ाई को लेकर बच्चों में उत्साह
