Headlines

एक सप्ताह में अरूआ गांव में सर्प दंश से दूसरी मौत

एक सप्ताह में अरूआ गांव में सर्प दंश से दूसरी मौत

श्रीनारद मीडियाा,एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार ):

लगातार वर्षा होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जल जमाव होने तथा नदी नाले में पानी भर जाने के कारण सर्प दंश की घटना में बढ़ोतरी हो रही है । थाना क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के अरूआ गांव में एक सप्ताह में सर्प दंश से दूसरी मौत हो गई है । मंगलवार की रात अरूआ निवासी रंगलाल राम का युवा पुत्र छोटू कुमार को सोए हालत में सर्प दंश से मौत हो गई है । घटना के संबंध में स्थानीय मुखिया जितेंद्र पासवान ने बताया कि छोटू को मंगलवार के रात सोए हालत में सर्प डस लिया । जब तक वह कुछ समझ पाता उसकी स्थिति बिगड़ने लगी।

 

उसने स्वजनों को जानकारी दी । स्वजन देर रात में सीएचसी लाए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया । घटना की सूचना मिलने पर पुलिस सीएचसी पहुंच शव का पंचनामा तैयार कर सदर अस्पताल सिवान पोस्मार्टम में भेज दिया। गौरतलब हो कि एक सप्ताह पूर्व 15 जुलाई को इसी गांव के सुशील पांडेय की पत्नी नूतन देवी की मौत सर्प दंश से हो गया था ।

 

सीएचसी से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात दो और लोग सर्प दंश के तीन लोग अस्पताल पहुंचे थे ।जिसमें अरूआ का छोटू कुमार अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था । जबकि सहजीतपुर थाना क्षेत्र के मानोपली के राजीव सिंह को काफी प्रयास के बाद बचाया जा सका। जबकि डेहरी गांव के संजय महतो की दस वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी का उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है ।

यह भी पढ़ें

अरवल सीएस के साथ मारपीट के खिलाफ सीएचसी ओपीडी बंद

प्राथमिक विद्यालय छपरा अभियान में हजारों की चोरी

हरि की उच्च विद्यालय अपहर में PBL का एक दिवसीय प्रशिक्षण

दक्षिण टोला और लखनपुर में मारपीट में 4 घायल,सदर अस्पताल छपरा रेफर

मशरक में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर रूप से घायल, होश आने पर हुई पहचान

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी सेवा बंद

Leave a Reply

error: Content is protected !!