Headlines

अरवल सीएस के साथ मारपीट के खिलाफ सीएचसी ओपीडी बंद

अरवल सीएस के साथ मारपीट के खिलाफ सीएचसी ओपीडी बंद
भाषा के जिला उपाध्यक्ष ने बंद के समर्थन में सीएचसी पहुंचे
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान  (बिहार ):

 

अरवल के सिविल सर्जन राजकिशोर प्रसाद के साथ मारपीट करने पर नाराज भाषा के आह्वान पर बुधवार को सीएचसी भगवानपुर में चिकित्सकों ने ओपीडी का बहिष्कार किया । इस दौरान मरीजों का सीएचसी आना जाना लगा रहे ।

 

ओपीडी ड्यूटी के तैनात डॉ संतोष कुमार सिंह सहित अन्य चिकित्सक उपस्थित जरूर थे लेकिन ओपीडी में मरीजों का इलाज नहीं किया गया । इमरजेंसी सेवा , प्रसव सेवा चालू रहा। बंद को सफल बनाने के लिए भाषा के जिला उपाध्यक्ष डॉ रवि रंजन कुमार ने संगठन के सदस्य के साथ सीएचसी पहुंच बंद की पूर्ण सफल बताया ।

 

उन्होंने कहा कि चिकित्सक भी समाज का एक हिस्सा होता है । इसलिए प्रथम चरण के आंदोलन में सिर्फ ओपीडी बंद किया गया है । दोषी के विरुद्ध करवाई नहीं हुई तो इमरजेंसी सेवा भी बाधित कर दी जाएगी । जिला प्रतिनिधि डॉ प्रमेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सरकार अगर करवाई नहीं करती तो संगठन आरपार की लड़ाई लड़ेगा ।

 

 

 

80 लीटर शराब के साथ धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेजा
श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान  (बिहार ):

 

सीवान जिला के भगवानपुर हाट  थाना क्षेत्र के चोरौली बाजार पर मंगलवार को शराब बिक्री का सूचना मिलने पर पुलिस ने छापेमारी कर एक धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 80 लीटर शराब बरामद हुआ। गिरफ्तार धंधेबाज जनता बाजार थाना क्षेत्र के शंभू छपरा गांव के अनिल चौहान है।

एएसआई चन्द्रशेखर पाल ने पुलिस बलों के साथ छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में उसके खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाज अनिल चौहान को बुधवार को जेल भेज दिया गया ।

 

यह भी पढ़ें

प्राथमिक विद्यालय छपरा अभियान में हजारों की चोरी

हरि की उच्च विद्यालय अपहर में PBL का एक दिवसीय प्रशिक्षण

दक्षिण टोला और लखनपुर में मारपीट में 4 घायल,सदर अस्पताल छपरा रेफर

मशरक में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन

चलती ट्रेन से गिरकर युवती गंभीर रूप से घायल, होश आने पर हुई पहचान

अरवल में सिविल सर्जन से मारपीट के विरोध में सिधवलिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओपीडी सेवा बंद

युवा संवाद कार्यक्रम: राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर हुआ मंथन

Leave a Reply

error: Content is protected !!