Headlines

हत्या के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाए इश्तिहार:सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की की कार्रवाई

हत्या के आरोपी के घर पुलिस ने चिपकाए इश्तिहार:सरेंडर नहीं करने पर होगी कुर्की की कार्रवाई

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

 

सीतामढ़ी जिले के भूतही थाना क्षेत्र में एक हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी रामनाथ साह के घर पर पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर इश्तिहार चस्पा किया है। यह कार्रवाई भूतही थाना कांड संख्या 52/25 से संबंधित है सीतामढ़ी एसपी अमित रंजन के निर्देश पर सशस्त्र पुलिस बल की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई।

 

भूतही थाना पुलिस न्यायालय द्वारा जारी इश्तिहार अधिपत्र लेकर आरोपी के घर पहुंची और उसे सार्वजनिक रूप से चस्पाया।इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को भी न्यायालय के आदेश की जानकारी दी। उन्होंने आरोपी रामनाथ साह को शीघ्र न्यायालय में आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी है,पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यदि आरोपी निर्धारित अवधि के भीतर न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध अगली कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

न्यायालय के आदेशानुसार उसकी संपत्ति की कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया शुरू की जाएगी,भूतही थाना पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार आरोपियों के विरुद्ध उनका अभियान लगातार जारी है। कानून से बचने की किसी भी कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

 

पुलिस का कहना है कि न्यायालय के निर्देशों का हर हाल में पालन कराया जाएगा तथा गंभीर मामलों के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई के दौरान थाना के कई अधिकारी एवं जवान पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें

बडहरिया थानान्तर्गत गृहभेदन के कांड का सफल उद्भेदन, संलिप्त महिला अभियुक्त गिरफ्तार

सुपौल : आर्म्स एक्ट के दो नामजद गिरफ्तार, पिस्तौल-कारतूस बरामद

आरा के सिन्हा थाना पुलिस ने मोहाली से अपहृत नाबालिग को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

25 जुलाई को श्री हरिशयनी एकादशी, चार महीने तक स्थगित रहेंगे मांगलिक कार्य 

बीस सूत्री समिति की बैठक में छाए जनहित के मुद्दे, योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का निर्देश

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!