Headlines

रंगदारी के नाम पर परिवार से मारपीट, ₹7300 लूटने का आरोप

रंगदारी के नाम पर परिवार से मारपीट, ₹7300 लूटने का आरोप
ग्रामीणों के जुटने पर टाटा गाड़ी छोड़कर भागे आरोपी, पुलिस ने वाहन किया जब्त
चार पर नामजद प्राथमिकी।
श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया,  गोपालगंज (बिहार):

 

 

गोपालगंज जिला के सिधवलिया थाना क्षेत्र के दंगसी पुल नहर के समीप रंगदारी के नाम पर एक परिवार के साथ मारपी कर महिला से दुर्व्यवहार और ₹7300 लूट लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ग्रामीणों के पहुंचने पर आरोपी अपनी टाटा गाड़ी मौके पर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने वाहन को जब्त कर थाना लाया।

 

पीड़ित के आवेदन पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष सोमदेव झा ने बताया कि पीड़ित बरौली थाना क्षेत्र के मोहनपुर नीलामी निवासी धनंजय कुमार पांडेय ने सिधवलिया थाने में दिए आवेदन में बताया है कि 21 जुलाई की रात करीब 9:45 बजे वह अपनी पत्नी रानी देवी, साले रामबाबू तिवारी और भांजा रविरंजन तिवारी के साथ कार से ससुराल से लौट रहे थे। दंगसी पुल के पास पहले से खड़ी एक टाटा गाड़ी ने उनकी कार को रोक लिया।

 

आरोप है कि दंगसी गांव के विनोद महतो, अरविंद महतो, करण महतो और धनंजय महतो ने रास्ते से गुजरने के लिए रहदारी देने की मांग की। विरोध करने पर धनंजय पांडेय और उनके साले के साथ मारपीट की गई। पीड़ित का आरोप है कि बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी गाली-गलौज, थप्पड़ मारने और अमर्यादित व्यवहार किया गया। इसी दौरान उनकी जेब से ₹7300 निकाल लिए गए।

 

शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख आरोपी अपनी टाटा कार छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने वाहन को जब्त कर सिधवलिया थाना पहुंचाया। पीड़ित ने आवेदन में आरोप लगाया है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी में जुट गई हैं।

यह भी पढ़ें

कट्टा और कारतूस के साथ 2 बदमाश अरेस्ट:वैशाली पुलिस ने सराय थाना क्षेत्र से की कार्रवाई, मामला दर्ज

जमुई में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा:पाकिस्तान नंबरों से आते थे QR कोड

गया जी: सिपाही भर्ती परीक्षा से पहले लॉज में चल रहा था सॉल्वर गैंग का सिंडिकेट

 दो मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मधेपुरा पुलिस का 24 घंटे का विशेष अभियान: 8 अभियुक्त गिरफ्तार

कैमूर के टॉप-10 कुख्यात अपराधी साहेब पासवान गिरफ्तार, फरार आरोपी मुन्ना पासी भी दबोचा गया

सीवान के तीन शातिर वाहन चोर गोरखपुर में गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा 

Leave a Reply

error: Content is protected !!