Headlines

चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार:आम्रपाली एक्सप्रेस में सवार व्यक्ति से छीना था मोबाइल, आरपीएफ ने किया बरामद

चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार:आम्रपाली एक्सप्रेस में सवार व्यक्ति से छीना था मोबाइल, आरपीएफ ने किया बरामद

 

श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान में चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने वाले एक युवक को आरपीएफ और रेल थाना की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया और उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद कर लिया गया है। यह घटना 23 जुलाई 2026 को सिवान रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 पर हुई। गाड़ी संख्या 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस के कोच S-6 में यात्रा कर रहे यात्री हजरत अली का रेडमी कंपनी का मोबाइल एक युवक ने ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही छीन लिया और भागने का प्रयास किया।

 

प्लेटफॉर्म ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह, कांस्टेबल लक्ष्मण यादव और इंद्रजीत यादव के साथ रेल थाना सिवान के आरक्षी राजकुमार और शिवा ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

 

तलाशी के दौरान आरोपी के पास से यात्री का चोरी किया गया मोबाइल बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी की पहचान फहीम अली (21 वर्ष) के रूप में हुई, जो श्रीनगर वार्ड संख्या 9, थाना मुफ्फसिल, जिला सिवान का निवासी है।

पीड़ित यात्री के आवेदन पर रेल थाना सिवान में मामला दर्ज कर लिया गया है। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत लगभग 23 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें

बिहार सरकार के “सेवा, संकल्प एवं समर्पण” के 100 दिन पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!