दरौली में अभियान बसेरा कार्यक्रम के तहत 16 पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरित
श्रीनारद मीडिया, अमित कुमार, दरौली, सीवान (बिहार):

बिहार सरकार के अभियान बसेरा के तहत शनिवार को दरौली अंचल कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सीओ विद्याभूषण भारती और प्रखण्ड बिकास पदाधिकारी शिखा दीप्ति ने 16पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा का वितरण किया।
दरौली प्रखंड कार्यालय परिसर मे बिहार सरकार की योजना बसेरा के तहत 16 लाभुकों को बन्दोबस्त का पर्चा मिला पर्चा मिलने से लाभुकों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर सीओ ने कहा कि अभियान बसेरा का उद्देश्य भूमिहीन एवं पात्र परिवारों को भूमि का वैधानिक अधिकार उपलब्ध कराना है।
सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र लाभुकों को बंदोबस्ती पर्चा देकर उन्हें भूमि पर कानूनी स्वामित्व प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने लाभुकों से अपने दस्तावेजों को सुरक्षित रखने तथा भूमि संबंधी किसी भी समस्या के समाधान के लिए अंचल कार्यालय से संपर्क करने की अपील की।
बंदोबस्ती पर्चा प्राप्त करने वाले टड़वा की रामरती देवी,लक्ष्मीना देवी, सुमित्रा देवी, रामावती देवी, तेतरा देवी, खैराटी दिलीप की फुलझड़ी देवी, अवधेश कुमार राम, विजय राम, राजेश राम, बेबी देवी, विनय राम,गुमावर निवासी चांदनी देवी व विश्वनीय निवासीपरमिला देवी व चम्पा देवी शामिल है।
लाभुकों ने सरकार और प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों बाद उन्हें अपनी भूमि का कानूनी अधिकार मिला है। इस दौरान बीडीओ शिखा दीप्ति व अंचल कार्यालय के कर्मी एवं अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें
पटना हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रूपेश देव बने नए महानिबंधक; कई जिलों के जिला जज बदले…
बिहार सरकार के “सेवा, संकल्प एवं समर्पण” के 100 दिन पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित
