Headlines

सिधवलिया बाजार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

सिधवलिया बाजार के उत्क्रमित मध्य विद्यालय में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

श्रीनारद मीडिया, सिधवलिया, गोपालगंज  (बिहार) :

 

शनिवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बाजार सिधवलिया के प्रांगण में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को भी शिक्षित किया जाए इसको लेकर चर्चा की गई।

संगोष्ठी का मुख्य थीम ‘समावेशी शिक्षा – हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण’ रहा। इस विषय पर अभिभावकों और शिक्षकों ने विस्तार से चर्चा की और अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के दौरान समावेशी शिक्षा के महत्व, हर बच्चे को समान अवसर देने और विद्यालय में नामांकन, उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।

 

इस संगोष्ठी में प्रधानाध्यापक सुनील कुमार यादव, प्रखंड समावेशी शिक्षक राजेश कुमार, बंदना अग्रवाल, राजकिशोर एवं अभिभावक उपस्थित रहे l

पवन कुमार गुप्ता मंकेश्वर साहू. संतोष कुमार, मुरारी नाथ साह. लाल बाबू साह, मंटू पाल सहित अन्य अभिभावक एवं शिक्षकगण।

यह भी पढ़ें

दरौली में अभियान बसेरा कार्यक्रम के तहत 16 पात्र लाभुकों के बीच बंदोबस्ती पर्चा वितरित

पटना हाई कोर्ट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, रूपेश देव बने नए महानिबंधक; कई जिलों के जिला जज बदले…

चलती ट्रेन से मोबाइल छीनने वाला गिरफ्तार:आम्रपाली एक्सप्रेस में सवार व्यक्ति से छीना था मोबाइल, आरपीएफ ने किया बरामद

बिहार सरकार के “सेवा, संकल्प एवं समर्पण” के 100 दिन पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित

Leave a Reply

error: Content is protected !!