सिसवन की खबरें : चोरी के बाइक के साथ एक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन-ताजपुर मुख्य सड़क पर कटिया बाबा स्थान के पास वाहन चेकिंग के दौरान सिसवन थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि नियमित वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल सवार को रोका। जांच के क्रम में पता चला कि मोटरसाइकिल चोरी की है।
पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया।पूछताछ में आरोपी की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के माधोपुर टेरेनवा निवासी शीतल राय के पुत्र अजीत कुमार राय के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई के लिए न्यायालय भेज दिया है। मामले में पुलिस आगे की छानबीन कर रही है।
मारपीट में पति-पत्नी घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में पति-पत्नी घायल हो गए। घायलों में स्थानीय निवासी बच्चा सिंह का पुत्र शशिकांत सिंह व शशिकांत सिंह की पत्नी अदिति कुमारी शामिल है। दोनों घायलों का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
बाइक से गिरकर किशोर घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन थाना क्षेत्र के माझी रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर बाइक से गिरकर एक किशोर घायल हो गया। घायल किशोर भागर गांव निवासी शमशाद अंसारी का पुत्र 16 वर्षीय शहीद राजा है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
सड़क दुर्घटना में दो लोग घायल
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):
सीवान जिला के सिसवन. थाना क्षेत्र के अलग-अलग जगह पर बाइक की दुर्घटना में दो लोग घायल हो गए। घायलों में गंगपुर सिसवन निवासी यमुना यादव का पुत्र चंद्रिका यादव व गंगपुर सिसवन टोला इसोपुर के दिनेश राम का पुत्र करण कुमार शामिल है। दोनों घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
दो मोटरसाइकिल से 87 लीटर देशी महुआ और अंग्रेजी शराब
श्रीनारद मीडिया, सिसवन, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के सिसवन थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए भागर गांव स्थित धर्मराज बाबा स्थान के पास से दो मोटरसाइकिलों पर लदी 287 लीटर देशी महुआ और अंग्रेजी शराब बरामद की है। हालांकि पुलिस को देखकर शराब कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे।इस संबंध में सिसवन थाना अध्यक्ष चितरंजन कुमार ने बताया कि गश्ती के दौरान मिली सूचना पर पुलिस ने छापेमारी की। मौके से दो मोटरसाइकिल और शराब की खेप जब्त की गई। कारोबारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।पुलिस फरार कारोबारियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
यह भी पढ़ें
केंद्र सरकार ने प्रल्हाद वेंकटेश जोशी को केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की अतिरिक्त जिम्मेदारी
पूरी जिम्मेदारी से निभाऊंगा नया दायित्व-प्रल्हाद जोशी
81 दिवसीय गविष्ठी धर्मयुद्ध यात्रा एवं गौ गर्जना महासभा पूर्ण कर काशी पधारे शंकराचार्य जी महाराज
