सुपौल व सहरसा के तीन युवक दौड़ते हुए केदारनाथ यात्रा पर निकले
यात्रा के क्रम में आमी मे मां अमबिका का दर्शन व पूजन किया
स्थानीय राजेश तिवारी एवं राकेश सिंह ने प्रवासी धावकों को सम्मान किया
श्रीनारद मीडिया, मनोज तिवारी, छपरा (बिहार):

सहरसा एवं सुपौल जिले से नीतीश कुमार,प्रीतम यादव, एवं रूपेश कुमार ने सहरसा के मटेश्वर धाम मंदिर से दौड़ते हुए बाबा केदारनाथ दर्शन करने का संकल्प लिया। बिहार के विभिन्न धार्मिक स्थलों का दर्शन करते हुए विगत रात्रि मां अम्बिका स्थान आमी पहुंचे जिन्हें मंदिर के पुजारी भिखम बाबा ने शक्ति पीठ मां अम्बिका भवानी का विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा कराते हुए दर्शन कराया।
साथ रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था केदारनाथ जाने वाले भक्तों के लिए किया।
दर्शन के पूर्व शिक्षक संघ बिहार के प्रदेश कोषाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह द्वारा सहयोग किया गया साथ ही परिचय के दौरान बताया गया कि हम तीनों मित्र भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने के लिए यह कदम उठाया है। इसी कड़ी में सहरसा से केदारनाथ जाने के क्रम में रास्ते में जो भी धार्मिक स्थान मिलेगा उसे हम दर्शन कर भगवान से प्रार्थना करेंगे कि हमारा राष्ट्र शक्तिशाली के साथ हिन्दू राष्ट्र बने।
रास्ते में पटना के पटनदेवी मंदिर, हनुमान मंदिर,बाबा हरिहरनाथ मंदिर सोनपुर दर्शन कर मां अम्बिका के दरबार में आज रुकेंगे। हम तीन मित्रों के साथ सहयोग के लिए एक मित्र आवश्यकता के समानों के साथ मोटरसाइकिल के साथ चल रहा है।
यह भी पढ़ें
सिसवन की खबरें :भारी मात्रा में शराब बरामद
सहरसा में मोबाइल छीनने वाले अपराधी चिह्नित:फायरिंग मामले में FIR दर्ज, गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज
खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार
खजौली में 24 घंटे में लूटकांड का खुलासा:4.70 लाख बरामद, चार अपराधी गिरफ्तार, एक फरार
बिहार: बगैर मैच खेले रग्बी खिलाड़ी ने फर्जीवाड़े से पाई सरकारी नौकरी, सच सामने आने पर निलंबित
पर्यटन विभाग के इंजीनियर पर निगरानी का शिकंजा, 12 डीड, तीन फ्लैट और आलीशान मकान का खुलासा
