देसी लोडेड कट्टा के साथ एक युवक गिरफ्तार
श्रीनारद मीडिया, सीवान (बिहार):

सीवान जिला के हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर गांव से पुलिस ने एक युवक को देसी लोडेड कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उक्त युवक के संबंध में गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि युवक हबीबनगर पेट्रोल पंप के दक्षिण तिनमुहानी के पास अवैध हथियार के साथ घूम रहा है।
जब पुलिस बल मौके पर पहुंची तो युवक पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस बल की मदद से पकड़ लिया गया। पकड़ाए युवक की पहचान हबीबनगर निवासी स्व० सोबराती मियां का पुत्र साहेब अली के रूप में हुई है।
युवक के पास तलाशी के दौरान कमर में खोंसा हुआ एक देसी कटा बरमद हुआ जिसमें एक जिंदा कारतूस भी था।
हुसैनगंज पुलिस ने बरामद हथियार जब्त करते हुए युवक को हिरासत में ले लिया और थाने के आई। उक्त युवक साहेब अली के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़े
कटिहार में अवैध पिस्टल-कारतूस के साथ एक गिरफ्तार
मण्डलायुक्त व पुलिस महानिरीक्षक ने संयुक्त रूप से देवा मेला क्षेत्र का भ्रमण किया
यूपी की प्रमुख खबरें : योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर्मचारियों को दीपावली से पहले बड़ा गिफ्ट दिया
किशोर दा की जादुई आवाज ने बॉलीवुड को दिए अनमोल नगीने
भारत को जीत के लिए 121 रनों का लक्ष्य मिला है
सिसवन की खबरें : चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया

