Headlines

हमारे बारे में

हमारे बारे में:

पत्रकारिता एक राष्ट्रधर्म हैं। इसका अर्थ है कि राष्ट्र के प्रति आप संवेदनशील हो,उसके समाज को जागरुक करते रहें,क्योंकि समाज के लगातार बनते-बढ़ते-बदलते स्वरूप को प्रस्तुत करने की जिम्मेदारी मीडिया पर है।समय के साथ नए दौर में इसकी भूमिका और व्यापक हो गई है। प्रिंट,इलेक्ट्रॉनिक,वेव,डिजिटल एवं सोशल मीडिया ने अपने स्वरूप में भी काफी परिवर्तन किया है।

मीडिया केवल समाज का दर्पण ही नहीं है अपितु उसे सही जानकारी देना जागरूक करना उसकी नैतिक जिम्मेदारी है। आपकी लेखनी, प्रस्तुतीकरण, बोली-वाणी,शब्दों के चयन,मात्राओं की शुद्धता, क्षेत्र विशेष के इतिहास,भूगोल,अर्थव्यवस्था एवं राजनीतिक पहलुओं की पड़ताल करना भी उसका उचित दायित्व है।

000
previous arrow
next arrow
000
000
previous arrow
next arrow

पत्रकारिता में जागरूकता है, जागरूकता में सूचना है,सूचना में ज्ञान है, ज्ञान में बुद्धिमता है, बुद्धिमता में शक्ति है और शक्ति में सब कुछ है।

इसी कड़ी में श्रीनारद मीडिया समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से पत्रकारिता को अपना राजधर्म मानता है, लेकिन उसके लिए राष्ट्र सर्वोपरि है।

‘पूरी खबर सही सूचना’ के ध्येय को लेकर यह परिवार आपके आशीर्वाद से लगातार आगे बढ़ता जा रहा है।

आपके यथोचित सुझाव हमारे लिए हमेशा प्रेरणा का काम करते हैं।
और अन्त में…….

“दिल का काम जो वर्षों से पड़ा रखा है, तुम जरा हाथ लगा दो, तो हुआ रखा है।

 

नोट – श्रीनारद मीडिया में प्रकाशित खबर का जिम्‍मेवार संबंधित संवाददाता होता है। इसके लिए संस्‍था के अधिकारी उतरदायी नहीं होते हैं।

error: Content is protected !!