Headlines

डीएम ने सारीपट्टी में डिग्री कालेज के लिए चयनित भूमि का किया निरीक्षण

डीएम ने सारीपट्टी में डिग्री कालेज के लिए चयनित भूमि का किया निरीक्षण

श्रीनारद मीडिया, एम सावर्ण, भगवानपुर हाट, सीवान (बिहार)

सरकार द्वारा प्रत्येक प्रखंड में डिग्री कालेज खोलने के प्रयास को भगवानपुर हाट प्रखंड के सारीपट्टी गांव स्थित पूर्व से अन्य अधिकारियों द्वारा चिन्हित भूमि का गुरुवार को जिलाधिकारी विवेक कुमार मैत्रेय ने अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा सहित अन्य अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया । पांच एकड़ भूमि पर डिग्री कालेज की स्थापना को ले बीते दिनों अंचलाधिकारी द्वारा

पैमाईश कर रेखांकित किया था । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने भूमि के नेचर की वस्तु स्थिति की जानकारी ली तथा आवागमन , प्रखंड मुख्यालय से दूरी की तथा मुख्य मार्ग एनएच 331 से दूरी के अलावा एक लाख बत्तीस हजार वोल्ट का बिजली का प्रवाहित हो रहे तार को ले प्रश्न किया ।

 

उन्होंने कहा कि हाई वोल्टेज वाला तार भूमि के किनारे से प्रवाहित होता है । जो सुरक्षा के लिए विचारणीय है । उन्होंने इस संबंध ने अनुमंडल पदाधिकारी अनीता सिन्हा से भी राय मशविरा किया । इस अवसर पर अंचलाधिकारी धीरज कुमार पांडेय ने रेखांकित भूमि का नजरी नक्शा जिलाधिकारी के समक्ष रखा । इस अवसर हल्का कमर्चारी कैलाश मंडल , अमीन आदि उपस्थित थे ।

इसके आलावा ग्रामीण सह जागरण पंचायत क्लब मनींद्र सिंह , बिट्टू सिंह , बबन महतो, रमेश सिंह बुलेट , रजनीश कुमार , ओमकेश कुमार आदि पहुंच डिग्री कालेज खोलने के लिए प्रसन्नता जाहिर की ।

यह भी पढ़े

मशरक में दूसरे दिन सहयोग सह जन कल्याण शिविर में उमड़ी भीड़

बाइक सवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर ने कुचला,एक की मौत,एक घायल

मशरक थाना के नए थानाध्यक्ष बने उज्जवल कुमार, संभाला पदभार

 

Leave a Reply

error: Content is protected !!